Bahut hi khubsurat lainee-बहुत ही खूबसूरत लाईनें

बहुत ही खूबसूरत लाईनें..

किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये,
कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..!

डरिये वक़्त की मार से,
बुरा वक़्त किसीको बताकर नही आता..!

अकल कितनी भी तेज ह़ो,
नसीब के बिना नही जीत सकती..

बीरबल अकलमंद होने के बावजूद,
कभी बादशाह नही बन सका…!!”

“ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो, ना ही तुम अपने कंधे पर सर रखकर रो सकते हो !

एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है! इसलिये वक़्त उन्हें दो जो तुम्हे चाहते हों दिल से!

रिश्ते पैसो के मोहताज़ नहीं होते क्योकि कुछ रिश्ते मुनाफा नहीं देते पर जीवन अमीर जरूर बना देते है  ”

आपके पास मारुति हो या बीएमडब्ल्यू – सड़क वही रहेगी |

आप टाइटन पहने या रोलेक्स – समय वही रहेगा |

आपके पास मोबाइल एप्पल का हो या सेमसंग – आपको कॉल करने वाले लोग नहीं बदलेंगे |

आप इकॉनामी क्लास में सफर करें या बिज़नस में – आपका समय तो उतना ही लगेगा |

भव्य जीवन की लालसा रखने या जीने में कोई बुराई नहीं हैं, लेकिन सावधान रहे क्योंकि आवश्यकताएँ पूरी हो सकती है, तृष्णा नहीं |

एक सत्य ये भी है कि धनवानो का आधा धन तो ये जताने में चला जाता है की वे भी धनवान हैं |

कमाई छोटी या बड़ी हो सकती है….
पर रोटी की साईज़ लगभग  सब घर में एक जैसी ही होती है।
 

: शानदार बात

बदला लेने  में  क्या  मजा है
मजा  तो  तब है  जब  तुम  सामने  वाले को  बदल  डालो..||

इन्सान की चाहत है कि उड़ने को पर मिले,
और परिंदे सोचते हैं कि रहने को घर मिले…
                   
‬: ‘कर्मो’ से ही पहेचान होती है इंसानो की…
महेंगे ‘कपडे’ तो,’पुतले’ भी पहनते है दुकानों में !!..

Aaj kakcha me teacher ne baccho-आज कक्षा में टीचर ने बच्चों

आज कक्षा में टीचर ने बच्चों से पूछा “दहेज किसे
कहते हैं?”
अद्वितीय जवाब सुनने को मिला..
.
.
.
“जब कोई लड़का किसी लड़की को जीवन भर
झेलने के लिए तैयार हो जाता हो तो इसके
बदले उसे दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि
को दहेज कहते हैं……

टीचर बेहोश

Cycle chalane me thak jane ke karan-साइकल चलाने मे थक जाने के कारण

Cycle चलाने मे थक जाने के कारण Motor cycle खरीदी

और ज्यादा आराम की वजह से कार ले आये

जब मोटापा बढ गया तो Gym Join कर लिया

तो वहां पर Trainer ने फिर cycle चलाने को दे दी

यही है Life cycle

Patni pati se boli dekho ji-पत्नी पति से बोली देखो जी

पत्नी पति से बोली :
“देखो जी, शिव -पार्वती के फोटो में शिव जी त्रिशूल लिए हुए हैं…

विष्णु -लक्ष्मी के फोटो में विष्णु जी चक्र के साथ हैं…

और सीता- राम को देखिये तो राम जी के हाथ में धनुष है !

सिर्फ राधा -कृष्ण के तस्वीर में बांसुरी बजाते कृष्ण है ।

ऐसा क्यूँ ………?”

पति ने समझाया:- “अरे पगली, इतनी छोटी सी बात नहीं समझती हो..!!

सभी देवता अपनी पत्नियों के साथ है, इसलिए अपने हथियारों के साथ हैं…

और अपने कृष्णजी अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ है तो चैन की बंसी बजा रहे हैं ……!!”

सभी दमपत्तियों को समर्पित.

Shaddi ke baad pehli bar bahu-शादी के बाद पहली बार बहू

शादी के बाद पहली बार बहू रसोई मे गई और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी ।

सास बाहर से घर लौटी, फ्रिज खोला, अन्दर देखकर चकराई और पूछा:
“ये मन्दिर का घण्टा फ्रिज में क्यों रखा है ?”

बहू : “किताब में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक घण्टा फ्रिज में रखें ।”

Another graduate from IIN..

Ek garden me shaddi ka khana- एक गार्डन में शादी का खाना

एक गार्डन में शादी का खाना चल रहा था…..

तीन भूख काले कुत्ते, खाने की जुगाड़ में,
दूर खडे योजना बना रहे थे !
किंतु पुराने अनुभवों के कारण… तीनों डरे हुये थे

बड़ी देर सोच विचार के बाद एक ने हिम्मत दिखाई…

पिछवाड़े के गेट से घुस गया..अन्दर..!

हलवाई ने देखा..
फिर क्या था..
डंडा उठा के लगे-लगे…

पिट-पिटा के जब वो बापस पंहुचा..तो !

दोनों ने पूछा : खा आये..?

(सोचा सच बोलूगा तो बड़ी बेज्जती हो जायेगी )
No.1 कुत्ता : हाँ भाई खा आया,बड़े भले लोग हैं…वो खुद ही खिला रहे हैं…..”क्या दाम से खिलाया है !!!

सुन कर No. 2 में भी हिम्मत आ गई..,
भागा टेंट की तरफ…निर्भीक घुस गया अंदर…

हलवाई ने देखा.. साला इतने डंडे खाने के बाद भी फिर आ गया (सेम कलर होने के कारण..हलवाई कनफ्यूज)
हलवाई ने खौलते पानी से जग भरा…और

बाहर No.3 ने पूछा : तुम भी खा आये…?

No. 2 : कुछ मत पूछो भाई….! गर्मा-गरम दे रहे हैं !

No. 3 तो लार टपकता, स्पीड में भागा…और घुस गया..

हलवाई ने देखा.. साला इतने डंडे खाने के बाद, खौलते  पानी से नहाने के बाद भी, फिर आ गया (सेम कलर होने के कारण..हलवाई कनफ्यूज)

हलवाई बोला : गेट लगा दो, घेर लो चारो तरफ से….
और…. लगे-लगे…

जैसे-तैसे जान बचा के बेहाल पंहुचा ।
दोनों ने पूछा : खा आये..?

No.3 कुत्ता : हाँ भाई खा आया, बड़े भले लोग हैं…तबियत से खिलाया….! अरे वो तो आने ही नहीं दे रहे थे..!!

Naag bola nagin se -नाग बोला नागिन से

नाग बोला नागिन से -मेरा दिल तेरे प्यार मेंअंधा है…
.
.
.
नागिन बोली- मेरा ख्याल छोड़ दे बेटा,मेरा ब्वॉयफ्रैंड एनाकोंडा he

जंगल मे सपेरा बिन लिए बैठा था.
गौर फरमाइए
जंगल मे सपेरा बिन लिए बैठा था.
साँप और भी कमीना था वो इयरफोन लगाए बैठा था…

Aajkal 11 saal ke bacche ke paas-आजकल 11 साल के बच्चो के पास

आजकल 11 साल के बच्चो के पास
IPhone और Smartphones हैं.

जब हम 11 साल के थे तब हमारे पास
एक फ़ोन था जिसका कोई भी बटन
दबाने पर एक आवाज आती थी

चल छैयां छैया छैया… छैयां

Chhattisgarhi teacher student se-छत्तीसगढ़ी टीचर स्टूडेंट से

छत्तीसगढ़ी टीचर:-
“वहां एक सुन्दर लड़की खड़ी है” इस को छत्तीसगढ़ी में ट्रांसलेट करो।

स्टूडेंट:- वेरी सिंपल सर….
ओ दे रे, तोर भौजी.

Ladka whatsapp update karlo- लड़का व्हाट्सऐप अपडेट कर लो

लड़का:- Whatsapp अपडेट करलो..

लड़की:- कैसे करते है..?

लड़का:- Play_Store पे
जाओ और वहाँ से करलो

लड़की:- हमारे गांव
में Play Store नहीं है, जनरल स्टोर है वहा से कर लू..?