जब पत्नी ने पति से पूछा शादी का मतलब
[ad_1]
जब पत्नी ने पति से पूछा शादी का मतलब
.
.
पति – ‘मान भी जाओ’ से लेकर ‘भाड़ में जाओ’ तक का सफर ही शादी है!
बाकी सब तो मोह-माया है…!!!
[ad_2]
[ad_1]
जब पत्नी ने पति से पूछा शादी का मतलब
.
.
पति – ‘मान भी जाओ’ से लेकर ‘भाड़ में जाओ’ तक का सफर ही शादी है!
बाकी सब तो मोह-माया है…!!!
[ad_2]
[ad_1]
JOKES: जब पत्नी ने रोमांटिक अंदाज में ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया…
पति- आज खाने में क्या बना रही हो?
पत्नी- आलू की सब्जी बना रही हूं.. पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि आलू अभी तक पके क्यों नहीं!
पति- तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो, शायद पक जाए…
पत्नी ने पति को बुलाया…
पत्नी ने ऊंगली के इशारे से रोमांटिक अंदाज में पति को बुलाया…
पत्नी – कुछ नहीं… बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी…
[ad_2]
[ad_1]
Realme 6 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत और परफॉर्मेंस ने मुझे बेहद ही प्रभावित किया था। लेकिन इसका ‘वैल्यू फॉर मनी’ टैग ज्यादा लंबा नहीं टिका नहीं। क्योंकि जीएसटी दरें बदल जाने के बाद फोन की कीमतें बढ़ा दी गईं। अब कंपनी की नई पेशकश Realme 6i बहुत हद तक रियलमी 6 की पुरानी वाली कीमत की याद दिलाता है। रियलमी 6आई को रियलमी 6 (रिव्यू) का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न माना जा सकता है। दोनों के बीच कई समानताएं भी हैं।
रियलमी 6आई का डिज़ाइन रियलमी 6 से काफी मेल खाता है। दोनों फोन के फिजिकल डाइमेंशन एक जैसे हैं। लेकिन आप दोनों फोन के बीच कभी कंफ्यूज नहीं होंगे। Realme 6i सिर्फ सिंगल टोन फिनिश के साथ आता है जिसे लूनर व्हाइट और एक्लिप्स ब्लैक के नाम से जानते हैं। पिछले हिस्से पर कई स्ट्रीक्स हैं। लेकिन सही एंगल पर रोशनी के बाउंस होने पर ही ये विज़िबल होते हैं। मेरे पास एक्लिप्स ब्लैक यूनिट आया जिसपर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। Realme ने फ्रेम में मैट फिनिश का इस्तेमाल किया है जो हाथों में बढ़िया एहसास देता है।
दोनों स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। मज़ेदार बात यह है कि सस्ते हैंडसेट में भी कंपनी ने 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया है। एक मात्र यह फीचर रियलमी 6आई को भीड़ से अलग करता है। सेल्फी कैमरे को स्क्रीन में टॉप पर बायीं ओर जगह मिली है। इस पर कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है।
Realme 6i में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि वॉल्यूम बटन बायीं तरफ हैं। इनकी प्लेसमेंट में कोई दिक्कत नहीं है। एक हाथ से फोन इस्तेमाल करते वक्त भी इन तक पहुंच पाने में दिक्कत नहीं होती। फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी पोजीशन को लेकर कोई शिकायत नहीं है और यह बेहद ही तेज़ी से फोन को अनलॉक करता है। डिस्प्ले की साइज़ ऐसी है कि फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती।
सिम ट्रे को बायीं तरफ जगह मिली है, वॉल्यूम बटन के ठीक ऊपर। इसमें तीन स्लॉट हैं- दो नैनो सिम के लिए और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए। निचले हिस्से में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, प्राइमरी माइक्रोफोन, स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। Realme 6i की मोटाई 8.9 मिलीमीटर है और इसमें रियलमी 6 की तरह 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, यह रियलमी 6 की तरह 30 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ नहीं आता है। आपको 20 वॉट का चार्जर मिलेगा।
पिछले हिस्से पर कैपसूल के आकार का कैमरा मॉड्यूल है। जो रियलमी स्मार्टफोन की पहचान बन चुका है। यह सेटअप थोड़ा उभार वाला है, लेकिन किनारे पर मौज़ूद मेटल रिम से कैमरा लेंस की सेफ्टी बनी रहेगी। Realme 6i में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर भी दिया गया है। यह बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर है। Realme 6 की टेस्टिंग के दौरान मुझे इसकी परफॉर्मेंस पसंद आई थी। रियलमी 6आई में हीलियो जी90टी के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है, अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के ज़रिए। Realme ने इस फोन के शुरुआती वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये और टॉप मॉडल का दाम14,999 रुपये रखा है।
Realme 6i आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI 1.0 के साथ आता है। हमारे रिव्यू यूनिट में कंपनी ने जून का सिक्योरिटी पैच दिया है। फोन में पहले से कई अनचाहे ऐप मौज़ूद थे। स्मार्टफोन के साथ बिताए थोड़े वक्त में मुझे कभी लैग का एहसास नहीं हुआ। लेकिन इस बारे में विस्तार से चर्चा रिव्यू के दौरान करेंगे।
मेरे विचार से Realme ने रियलमी 6आई को बिल्कुल सही वक्त पर मार्केट में उतारा है। यह बहुत हद तक Realme 6 जैसा है, जिसे एक खूबी माना जाएगा। स्पेसिफिकेशन थोड़े कमज़ोर हैं। लेकिन कीमत भी तो कम हुई है। प्रतीत होता है कि रियलमी 6आई उन लोगों को पसंद आएगा जो बजट में परफॉर्मेंस की तलाश करते हैं।
[ad_2]
[ad_1]
Redmi Note 9 कंपनी के ऑरा डिज़ाइन के साथ आता है। यह अपनी सीरीज़ के अन्य भाई-बहनों की तरह दिखता है, लेकिन उनके विपरीत रेडमी नोट 9 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। इसके बजाय, इसमें एक पारंपरिक बैक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। Redmi Note 9 में बड़ी डिस्प्ले दिया गया है और इसलिए इस फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना उतना आसान नहीं है। हां, हालांकि पावर और वॉल्यूम बटन सही जगह पर फिट है, जिससे इन तक पहुंचना मुश्किल नहीं है। ज्यादातर रेडमी फोन की तरह ही नोट 9 में भी एक आईआर एमिटर मिलता है।
Redmi Note 9 की मोटाई 8.9 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम है। इस प्राइस रेंज के कुछ अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में यह भारी है। Xiaomi का कहना है कि इसने पोर्ट पर रबर सील के साथ डिवाइस पर P2i नैनो-कोटिंग का इस्तेमाल किया है, ताकि लिक्विड के संपर्क में आने से थोड़ी सुरक्षा मिल सके। शाओमी ने बॉक्स में एक 22.5 वॉट का चार्जर भी दिया है (हालांकि वर्तमान में चार्जिंग सपोर्ट को 18 वॉट तक सीमित रखा गया है – इसपर आगे और चर्चा करेंगे)।
Redmi Note 9 अपनी सीरीज़ का सबसे बेस मॉडल है, इसलिए Xiaomi ने इस मॉडल के लिए MediaTek Helio G85 चिपसेट को चुना है। यह एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें दो कॉर्टेक्स-ए75 कोर 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड में सेट और छह कॉर्टेक्स-ए55 कोर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड पर सेट आते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ पर सेट एआरएम माली-जी52 जीपीयू मिलता है।
रेडमी नोट 9 में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080×2340 पिक्सल) और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन वाला 6.53 इंच का डिस्प्ले मिलता है। रेडमी नोट 9 के तीन वेरिएंट हैं: 64 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम। इन वेरिएंट की कीमत क्रमश: 11,999 रुपये, 13,499 रुपये और 14,999 रुपये है। हमारे पास रिव्यू के लिए टॉप मॉडल था।
Redmi Note 9 एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इसमें दो नैनो-सिम स्लॉट मिलते हैं और यह डुअल 4G और VoLTE को सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एन, और चार सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम हैं। बैटरी की क्षमता 5,020mAh है। रेडमी नोट 9 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 9 वॉट रिवर्स चार्ज करने में भी सक्षम है।
सॉफ्टवेयर के मामले में, बहुत कुछ नया नहीं है। रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलाता है और हमारी यूनिट में जून सुरक्षा पैच था। फोन पहले से इंस्टॉल कई ऐप्स के साथ आता है मात्रा के साथ आता है, और सेटअप के दौरान कुछ अन्य ऐप्स को डाउनलोड करने का सुझाव भी देता है। यह लॉकस्क्रीन पर विज्ञापन भी दिखाता है। हालांकि यह एक विकल्प है, जो डिफॉल्ट रूप से सक्षम होता है, लेकिन हमने फोन सेट करते समय इसे बंद कर दिया था।
हमें इसमें पहले से इंस्टॉल आए कुछ ऐप्स से स्पैमी नोटिफिकेशन भी मिलें। इनमें Mi Video और Get Apps सबसे आगे थे और निश्चित ये सब चीज़े आपके अनुभव को थोड़ा प्रभावित ज़रूर करता है।
रेडमी नोट 9 के प्रदर्शन ने हमें शिकायत का कोई कारण नहीं दिया। MediaTek Helio G85 चिपसेट एक सक्षम प्रोसेसर है और हमारे दैनिक कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। ऐप लोडिंग समय ठीक-ठाक था, और 6 जीबी रैम के साथ, हम आसानी से विभिन्न ऐप्स के बीच आराम से स्विच कर सकते थे।
हमें Redmi Note 9 का डिस्प्ले भी अच्छा लगा। इसमें अच्छे व्यूइंग एंगल मिलते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह काफी ब्राइट हो जाता है। आपको कलर आउटपुट को बदलने के विकल्प भी मिलते हैं। हालांकि, यह Samsung Galaxy M21 पर शामिल एमोलेड डिस्प्ले जैसा नहीं है। इसका रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी फास्ट था। इसके अलावा फेस अनलॉक भी सटीक और तेज़ था।
रेडमी नोट 9 PUBG Mobile और Asphalt 9: Legends जैसे गेम बिना किसी समस्या के चला सकता है। पबजी मोबाइल में, फोन गेम को डिफॉल्ट रूप से मीडियम सेटिंग्स में चलाता है, लेकिन हम परफॉर्मेंस में बहुत ज्यादा गिरावट के बिना इसे हाई सेटिंग्स पर भी चला सके। हालांकि, 20 मिनट तक खेलने के बाद फोन का टच गर्म महसूस होने लग गया। इसके अलावा बैटरी में 10 प्रतिशत गिरावट आई। एसफॉल्ट 9 डिफॉल्ट सेटिंग्स पर आराम से चला, और हमने केवल कुछ ही ट्रैक्स पर हल्का लैग देखा।
मुझे रेडमी नोट 9 की बैटरी लाइफ काफी अच्छी लगी। यह एक चार्ज में आराम से डेढ़ दिन चल सकती है। भले ही आप एक भारी यूज़र हैं, 5,020mAh की बैटरी आपको एक दिन से अधिक समय निकाल कर दे सकती है। यह हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में 15 घंटे, 45 मिनट तक चलने में कामयाब रहा।
Redmi Note 9 के लॉन्च के बाद इसमें शामिल चार्जर के वॉटेज को लेकर कुछ विवाद देखने को मिले। रेडमी नोट 9 के बॉक्स में 22.5 वॉट का चार्जर मिलता है, लेकिन डिवाइस को 18 वॉट पर सेट किया गया है। इसका मतलब यह है कि भले ही चार्जर ज्यादा वॉट का हो, लेकिन फोन अधिकतम 18 वॉट इनपुट के साथ ही चार्ज होगा। Xiaomi ने Gadgets 360 को बताया कि Redmi Note 9 में वर्तमान में एक “सॉफ्टवेयर लॉक” लगाया है। ज्यादा पावर में चार्ज होने के लिए इसे अभी कुछ लैब और फील्ड परीक्षणों से गुज़रना है, जो लॉकडाउन के कारण संभव नहीं हो सका। Xiaomi का कहना है कि कंपनी भविष्य में एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने की योजना बना रही है, जो रेडमी नोट 9 को 22.5 वॉट पर चार्ज करने की अनुमति देगा।
फिलहाल, फोन 30 मिनट में 29 प्रतिशत और एक घंटे में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज होने में दो घंटे से अधिक समय लगता है। यदि शाओमी ने फुल चार्जिंग स्पीड अनलॉक, तो इसे चार्ज होने में थोड़ा कम समय लगना चाहिए।
रेडमी नोट 9 में क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप काफी हद तक अन्य रेडमी फोन के समान है।
सामान्य शूटिंग मोड के अलावा, ऐप में तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो के लिए भी प्रो मोड है, जो आपको एक्सपोज़र से लेकर आईसो आदि को खुद से कंट्रोल करने देता है। इसमें एक डॉक्यूमेंट मोड भी है जो आपको फोटो को क्रॉप करने और ब्लैक एंड व्हाइट में बदलने की सुविधा देता है।
Redmi Note 9 AI का उपयोग करता है, जो बाहरी सीन का पता लगा कर कैमरा को उसके हिसाब से सेट कर देता है। दिन के उजाले में, फोन अच्छे शॉट्स लेता है। हालांकि, एआई फोटो को बहुत अधिक शार्प बना देता है। पूरे 48-मेगापिक्सेल रिज़ॉल्यूशन पर ली गई तस्वीरों में बेहतर डिटेल मिली और उन्हें उतना शार्प नहीं किया गया। वाइड-एंगल कैमरा के साथ ली गई तस्वीरों में क्वालिटी में थोड़ी गिरावट थी।
क्लोज़-अप की बात करें तो AI सब्जेक्ट को तेज़ी से पहचान लेता था, लेकिन कभी-कभी फोकस के साथ परेशानी होती थी। हालांकि तस्वीरें अच्छी थी और उनमें प्राकृतिक ब्लर इफेक्ट भी था। एक प्रो कलर विकल्प है, जो आउटपुट में कॉन्ट्रास्ट को बढ़ा देता है। मैक्रो कैमरा आपको सब्जेक्ट के बहुत करीब आने देता है और अनुकूल रोशनी में एक अच्छी तस्वीरें लेता है।
पोर्ट्रेट मोड सब्जेक्ट और बैकग्राउंड को अलग करने में कामयाब रहा। ऐज डिटेक्शन भी बहुत अच्छा था। मुझे शॉट लेने से पहले ब्लर के लेवल को सेट करने का कोई तरीका नहीं मिला, लेकिन डिवाइस ने मुझे ब्यूटिफिकेशन के स्तर को बदलने का विकल्प ज़रूर दिया।
कम रोशनी में, आउटपुट सभ्य थे, लेकिन ज़ूम-इन करने पर दानें दिखाई देने लगे। कैमरा ऐप नॉइस (दानों) को कम रखने में कामयाब रहा। नाइट मोड में कैमरा तस्वीर खींचने में अधिक समय लेता है और अच्छी तस्वीरों के लिए आपको उतने समय तक बहुत स्थिर खड़ा रहना होता है। हालांकि इसके बाद भी आउटपुट में खासा अंतर नहीं आया।
दिन के उजाले में ली गई सेल्फी अच्छी थी और उनमे अच्छी डिटेल थी। आप सेल्फी कैमरे में भी पोर्ट्रेट शॉट्स ले सकते हैं, लेकिन यहां हमें ब्लर के स्तर को सेट करने का विकल्प नहीं मिला। रेडमी नोट 9 ने यहां किनारों को पहचानने में अच्छा काम किया। हालांकि कम रोशनी में क्वालिटी गिर गई।
Redmi Note 9 भारत में 11,999 रुपये से शुरू होता है और यह Redmi Note 8 से बहुत अधिक है, जिसे कंपनी ने 10,000 रुपये के अंदर रखा था। हालांकि हालिया जीएसटी बढ़ोतरी और रुपये के कमज़ोर होने के कारण कीमत में बढ़ोतरी ज़रूर हुई। रेडमी नोट 9 का बेस वेरिएंट अपने फुल-एचडी+ डिस्प्ले, शक्तिशाली मीडियाटेक हेलियो जी85 चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ अच्छा मूल्य देता है। यह 5,020 एमएएच की बड़ी बैटरी की बदौलत अच्छी बैटरी लाइफ देता है।
हालांकि, हमारे द्वारा रिव्यू किया गया वेरिएंट टॉप-एंड वेरिएंट था। 14,999 रुपये के साथ यह वेरिएंट सब-15,000 रुपये सेगमेंट में कुछ शक्तिशाली फोन के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, जैसे कि Realme 6 (रिव्यू), Poco M2 Pro (रिव्यू) और यहां तक कि Redmi Note 9 Pro (रिव्यू)। ये मॉडल Redmi Note 9 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन और बेहतर फीचर्स से लैस आते हैं, जिससे इस वेरिएंट की सलाह देना थोड़ा कठिन हो जाता है।
[ad_2]
[ad_1]
वनप्लस को ही नहीं बल्कि फैन्स को भी इस ‘किफायती’ OnePlus Nord के साथ बहुत उम्मीदें हैं और हम भी इस फोन को रिव्यू करने के लिए उत्सुक हैं। तो आइए देखते हैं कि वनप्लस नॉर्ड हमारी उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है? क्या यह वास्तव में अपने अधिक महंगे भाई-बहनों के समान अनुभव प्रदान कर सकता है? चलो पता करते हैं।
वनप्लस ने नॉर्ड को OnePlus 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन से अलग बनाने के लिए इसके डिज़ाइन को अलग रखा है। वनप्लस नॉर्ड की डिज़ाइन शैली कुछ हद तक Oppo और Realme के फोन से मेल खाती है और हम इसमें आश्चर्यचकित नहीं है क्योंकि ये सभी ब्रांड एक ही परिवार का हिस्सा हैं। हालांकि इसमें अलर्ट स्लाइडर का शामिल होना और बटन और पोर्ट का वही पुराना स्टाइल हमें इसके OnePlus फोन होने का अहसास दिलाता है।
पॉलीकार्बोनेट से बने फोन के लिए क्वालिटी को अच्छा कहा जा सकता है। आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है। हमे नॉर्ड यूनिट पर ब्लू मार्बल रंग काफी पसंद आया, जो हमरी रिव्यू यूनिट का भी रंग है। इसके अलावा फोन को ग्रे ऑनिक्स रंग में भी पेश किया गया है।
अन्य वनप्लस फोन की तरह ही OnePlus Nord पर भी स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं है, क्योंकि सिम ट्रे केवल दो नैनो-सिम कार्ड का सपोर्ट करता है। यह 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट में भी आता है, जिसमें शायद आपको स्टोरेज की कमी न खले।
वनप्लस स्मार्टफोन्स अपने एमोलेड डिस्प्ले के लिए जाने जाते हैं और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि वनप्लस ने इस कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर समझौता नहीं किया है। इसका डिस्प्ले पैनल भी एमोलेड है। डिस्प्ले के किनारे घुमावदार नहीं हैं जैसे कि OnePlus 8 पर हैं, लेकिन एक के बजाय इसमें दो सेल्फी कैमरों के लिए कटआउट है। डिस्प्ले साइज़ 6.44 इंच है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080×2400) के साथ आता है। फोन HDR10+ के साथ आता है। यह कुल मिला कर अच्छा पैनल है, जिसमें ब्लैक लेवल अच्छे दिखते हैं और रंग भी भरपूर मात्रा में दिखाई देते हैं। हालांकि सफेद बैकग्राउंड पर कलर टोन में कुछ अंतर दिखाई देता है और यह कुछ अपडेट्स के बाद भी ठीक नहीं हुआ। हालांकि यह बेहद ध्यान से देखने पर ही नोटिस होता है।
OnePlus Nord के साथ आपको एक सिलिकॉन बंपर केस, टाइप-सी केबल, फास्ट चार्जर और स्टिकर्स मिलते हैं।
वनप्लस नॉर्ड भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ आता है। इस चिपसेट में क्वालकॉम एक्स52 5जी मॉडम मिलता है और इसे 7 एनएम प्रोसेस पर बनाया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730जी की तुलना में बेहतर प्रोसेसिंग क्षमताओं और 30 प्रतिशत तक तेज़ ग्राफिक्स रेंडरिंग का वादा करता है।
भारत में, OnePlus Nord के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, जो केवल अमेज़न पर सितंबर से मिलेगा। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 12 जीबी रैम वेरिएंट, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है।
OnePlus का अनुभव बिना OxygenOS के पूरा नहीं होता। रिव्यू के समय फोन सॉफ्टवेयर वर्ज़न 10.5.2 पर चल रहा था, जिसमें जुलाई सुरक्षा पैच था। इसका इंटरफेस और इसमें मिलने वाले फीचर्स फ्लैगशिप OnePlus फोन के समान हैं। ज़ेन मोड, बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर और एंबिंट डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट एनिमेशन इत्यादि को कस्टमाइज़ करने के विकल्प भी हैं। वनप्लस ने दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और नॉर्ड के लिए तीन साल के सुरक्षा अपडेट का भी वादा किया है।
वनप्लस के अन्य फोन की तुलना में वनप्लस नॉर्ड में कुछ सॉफ्टवेयर बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा एक है Google का स्टॉक डायलर और मैसेज एप्लिकेशन का शामिल होना। ऑक्सिजन ओएस के डायलर और मैसेज ऐप को हटा कर ये देने का कोई स्पष्ट कारण साझा नहीं किया गया, लेकिन बस यह कहा गया कि इसके शोध के आधार पर, कंपनी ने यह महसूस किया कि मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदार Google के ऐप के साथ बेहतर अनुभव ले पाएंगे। हमें Google के स्टॉक ऐप्स से कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह निराशाजनक बात है कि नॉर्ड यूज़र्स को उन भारत-विशिष्ट सुविधाओं का अनुभव नहीं मिलेगा, जो वनप्लस ने अपने डायलर और मैसेज ऐप में वर्षों से जोड़े हैं।
दूसरा बदलाव कैमरा ऐप में किया गया है। इसमें आप अपनी आकिरी फोटो को बेहद आसानी से ऐप से ही साझा कर सकेंगे। इसके लिए आपको प्रीव्यू पर टैप करने रखना होगा और आपको सीधा ऐप्स चुनने का विकल्प मिल जाएगा।
वनप्लस के अनुसार, नॉर्ड यूज़र्स को इस फोन में फ्लैगशिप फोन की तरह ही स्मूथ और फास्ट परफॉर्मेंस मिलेगी और हमे कहना होगा कि यह बहुत अच्छा काम करता है। नियमित उपयोग के साथ, हमने वास्तव में वनप्लस नॉर्ड और वनप्लस के फ्लैगशिप फोन के बीच ज्यादा अंतर नहीं देखा। इंटरफेस बहुत स्मूथ और फास्ट था, ऐप्स लोड होने में और बंद होने में तेज़ थे और ऐप्स के बीच स्विच करना भी काफी सरल था। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर बहुत अच्छी तरह से काम करता है। फेस अनलॉक भी काफी तेज़ और सटीक है।
OnePlus के डिस्प्ले में वीडियो बहुत अच्छे दिखाई देते हैं, खास तौर पर यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एचडीआर वीडियो स्ट्रीम करने पर। नॉर्ड पर Dirac के सॉफ्टवेयर एनहेंसमेंट के कारण सिंगल स्पीकर पर भी लाउड साउंड का अनुभव मिलता है।
हमने एक हफ्ते के लिए वनप्लस नॉर्ड का उपयोग किया और इसकी बैटरी लाइफ काफी ठोस थी। हमें आसानी से एक चार्ज पर डेढ़ दिन का बैकअप मिल गया। बहुत सारे गेम खेलने और कैमरे का उपयोग करने पर भी यह पूरा दिन निकालने में कामयाब रहा। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में, OnePlus Nord लगभग 14.5 घंटे तक चला, जो कि काफी अच्छा समय है। इसके साथ आने वाले चार्जर से फोन एक घंटे में लगभग 93 प्रतिशत तक चार्ज हो गया, जो काफी तेज है।
वनप्लस नॉर्ड में कुल छह कैमरे हैं – चार पीछे और दो सामने। मुख्य रियर कैमरा ठीक वही है जो आपको OnePlus 8 के साथ मिलेगा। कंपनी ने ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन भी रखा है, जो देखने में अच्छा है। अन्य तीन कैमरे 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए, आपको एक 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX616 लेंस मिलता है और 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस।
कैमरा ऐप वनप्लस 8-सीरीज़ के फोन के समान है और कार्य भी समान तरह से करता है। दिन के उजाले में, OnePlus Nord पर मुख्य रियर कैमरा अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है। हमने पाया कि शॉट्स में डिटेल आम तौर पर अच्छे थे, रंग भी अच्छे आए और एचडीआर ने अच्छे से काम किया। OnePlus 8 की तुलना में डायनेमिक रेंज में थोड़ी कमी महसूस हुई। मुख्य कैमरा डिफॉल्ट रूप से 12-मेगापिक्सल पर फोटो शूट करता है, लेकिन आप पूरे रिज़ॉल्यूशन पर भी शूट करने का विकल्प चुन सकते हैं।
वाइड एंगल वाले कैमरे ने तुलनात्मक रूप से कमज़ोर डिटेल को कैप्चर किया, लेकिन इसने रंगों और एचडीआर के साथ अच्छा काम किया। नॉर्ड पर कोई ऑप्टिकल ज़ूम नहीं है। इसके बजाय, आप मुख्य कैमरा का उपयोग कर 10x तक डिज़िटल ज़ूम कर सकते हैं, लेकिन क्वालिटी के साथ समझौता होता है। क्लोज़-अप दिन के उजाले में अच्छा लगता था, अच्छी डिटेल आई, लेकिन कई बार रंग बढ़ जाते हैं। ऑटोफोकस सिस्टम काफी तेज़ था।
पोर्ट्रेट शॉट्स प्राइमरी कैमरे का उपयोग करके बैकग्राउंड अच्छे से ब्लर होता है, हालांकि इसमें ब्लर के लेवल को सेट नहीं किया जा सकता है। मैक्रो कैमरा ने अपना काम निभा लिया, लेकिन यह बहुत अच्छा नहीं था, और केवल तभी उपयोगी था जब हमारे सब्जेक्ट के चारों ओर अच्छी रोशनी थी।
सेल्फी कैमरा की बात करें तो दिन के उजाले में प्राइमरी सेल्फी कैमरा अच्छी डिटेल कैप्चर करता था, स्किन की टोन अच्छी दिखी और एचडीआर को अच्छी तरह से संभाला गया। कम रोशनी में, डिटेल में कमी आई और कुल क्वालिटी भी औसत थी।
डिफॉल्ट रूप से पूरे 32-मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर सेल्फी कैप्चर की जाती है, हालांकि यदि आप पोर्ट्रेट मोड पर जाते हैं, तो फोन 8-मेगापिक्सल शॉट्स लेता है। वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा एक अच्छा जोड़ है, लेकिन हम चाहते हैं, कि वनप्लस अपने कलर प्रोफाइल को थोड़ा बेहतर बनाए।
यदि आपके पास वर्तमान में OnePlus 6 जैसे पुराने वनप्लस स्मार्टफोन हैं, तो नॉर्ड एक अच्छा अपग्रेड होना चाहिए। हमें नहीं लगता कि बहुत से लोगों को वनप्लस नॉर्ड में क्वालकॉम के 800-सीरीज़ के प्रोसेसर न होने की कमी महसूस होगी, क्योंकि यह दिन-प्रतिदिन के उपयोग में अच्छा परफॉर्म करता है। OnePlus Nord वर्तमान में भारतीय बाज़ार में सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है, जो इसे एक अनूठा लाभ देता है। हालांकि प्रतियोगिता दमदार है, Redmi K20 Pro और Realme X3 सीरीज़ जैसे फोन 4G से लैस अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ आते हैं और कुछ मामलों में बेहतर नहीं भी बोले तो समान फीचर्स से लैस आते हैं। OnePlus Nord भले ही स्पेसिफिकेशन के मामले में इन स्मार्टफोन से प्रतिस्पर्धा न कर सके, लेकिन जब आप सॉफ्टवेयर को ध्यान में रखते हैं और समय पर अपडेट का वादा लेते हैं, तो यह आपके लिए एक आकर्षक डील बन जाता है।
[ad_2]
[ad_1]
Realme C3 (रिव्यू) को इस साल की शुरुआत में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसकी कीमत 8,999 रुपये हो गई है, जो Narzo 10A (रिव्यू) के काफी करीब है, जिसे मई में 8,499 रुपये में घोषित किया गया था, लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है और यह कीमत नए रियलमी सी11 से मात्र 1,000 रुपये अधिक है। इन सब के चलते ग्राहकों काफी आसानी से उलझन में पड़ सकते हैं और इसी उलझन से उभारने के लिए हम आपके लिए Realme C11 का रिव्यू लेकर आए हैं। यहां हमने इस फोन को हर तरह से टेस्ट किया है, जिससे आपके लिए यह फैसला लेना आसान हो जाए कि आपको रियलमी सी11 को खरीदना चाहिए या नहीं।
Realme C11 को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। रियलमी ने इस फोन में नया MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया है, जो मीडियाटेक की गेमिंग सीरीज़ का बजट प्रोसेसर है। इसके अलावा नया Realme C11 स्मार्टफोन Realme C3 और Narzo 10A से काफी मेल खाता है। इसमें आपको बहुत ही समान 6.5 इंच (720×1600 पिक्सल) एचडी+ डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी मिलती है।
प्राइमरी रियर कैमरे में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है, जबकि अन्य दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह एक मामूली सुधार प्रतीत होता है, लेकिन अपर्चर एफ/1.8 से एफ/2.2 पर गिर जाता है, जिसका मतलब है कि नया फोन एक्सपोजर में उतनी रोशनी नहीं ले सकता है, जितनी रियलमी सी3 और नार्ज़ो 10ए। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल और एफ/2.4 अपर्चर के साथ समान बना हुआ है।
यह एक डुअल-सिम डिवाइस है, जिसमें VoLTE का सपोर्ट दिया गया है। यह केवल सिंगल-बैंड वाई-फाई का समर्थन करता है, लेकिन ब्लूटूथ वर्ज़न 5 है। आपको कम्पास और जाइरोस्कोप सहित सभी सामान्य सेंसर मिलते हैं। डेडिकेटेड स्लॉट में माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एक माइनस पॉइंट यह है कि Realme C3 की तरह ही इसमें भी कोई फिंगरप्रिंट रीडर नहीं है।
जहां तक बजट फोन की बात है, हमें लगता है कि रियलमी सी11 काफी अच्छा लगता है। यह अन्य बजट रियलमी फोन की तरह ही है। स्क्रीन की साइड में पतले बेज़ल है, लेकिन नीचे की ओर काफी मोटी चिन मिलती है। ऊपर वॉटरड्रॉप नॉच मिलता है।
फोन में आपको चुनने के लिए रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंग के विकल्प मिलते हैं। बॉडी प्लास्टिक से बनी है। पीछे एक टेक्स्चर दिया गया है, जो इसकी ग्रिप को बढ़ाता है और इसे पकड़ना आसान हो जाता है। बैक में अन्य रियलमी फोन के कैमरा मॉड्यूल के विपरीत चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें केवल दो कैमरे सेट हैं। वॉल्यूम बटन दायीं ओर पावर बटन के ऊपर सेट हैं। कंपनी ने इस बजट फोन में भी माइक्रो-यूएसबी का उपयोग किया है। हमें लगता है कि अब कंपनी को इससे आगे बढ़ना चाहिए। नीचे की तरफ 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट और सिंगल स्पीकर भी मिलता है।
इसका वज़न 196 ग्राम है और मोटाई 9.1 मिलीमीटर है। Realme C11 अपेक्षाकृत भारी है। हमने एक हाथ से उपयोग थोड़ा मुश्किल पाया, लेकिन टेक्स्चर वाला बैक पैनल इस फोन को हथेली से फिसलने नहीं देता है। यह एक महंगे फोन की तरह नहीं दिखता है, लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी ठोस है। हालांकि हमें अच्छा लगता यदि फ्रंट में एक अच्छी ग्लास प्रोटेक्शन मिलती।
एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने के नाते, Realme C11 आपको सभी एंड्रॉयड ऐप्स को आसानी से चलाने का मौका देता है, लेकिन अनुभव हमेशा शानदार नहीं होता। कई बार मैने पाया कि फोन को स्टैंडबाय से जगाने और ऐप ड्रॉयर या टास्क स्विचर को खोलने जैसे सिंपल कामों में भी फोन हल्का सा लैग होता है। हल्का-फुल्का सा लैग ऐप को लॉन्च करने, गैलरी में फोटो स्क्रोल करने या मल्टीटास्किंग के दौरान भी देखने को मिला, लेकिन इसने हमारा ध्यान उतना नहीं खींचा। यह निराशाजनक है कि इसका यूसेज अनुभव स्मूथ नहीं था।
यदि आप आजकल आने वाले कुछ दमदार गेम्स खेलने के शौकीन हैं, तो आपको अपना बजट थोड़ा बढ़ाना होगा। PUBG Mobile डिफॉल्ट रूप से गेम की सबसे लो ग्राफिक्स सेटिंग में चलता है और इसके बावज़ूद गेमप्ले बहुत सारे ग्लिच और लैग से भरा हुआ था। हालांकि PUBG Mobile Lite इसमें अच्छा चलता है। PUBG Mobile की तरह ही Asphalt 9: Legends को चलाने में भी स्मार्टफोन ने काफी संघर्ष किया। कुल मिला कर गेमिंग का अनुभव बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन अच्छी बात यह है कि कम से कम फोन गर्म तो नहीं हुआ।
इस फोन की कीमत को देखते हुए स्क्रीन काफी अच्छी है। रंग अच्छे दिखते हैं और व्यूइंग एंगल भी अच्छे थे। वीडियो ठीक दिखते हैं, लेकिन स्पीकर का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। म्युज़िक चुभता है और हमने पाया कि डायलोग भी साफ नहीं थे।
बैटरी लाइफ बेहतरीन है। लो-एंड प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ है फोन ने हमारे एचडी वीडियो लूप बैटरी टेस्ट में 28 घंटे, 25 मिनट का समय दिया। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के साथ, बहुत सारे ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग, कुछ कैमरा उपयोग और एक छोटे से गेमिंग सेशन के बाद एक चार्ज में बेहद आसानी से डेढ़ दिन निकाल दिया।
Realme का सॉफ्टवेयर आम तौर पर समस्या-मुक्त होता है। हमें Realme UI ब्राउज़र द्वारा पुश किए गए कुछ “समाचार” आर्टिकल को छोड़कर, विज्ञापनों या स्पैमी नोटिफिकेशन से परेशानी नहीं हुई। फोन में होमस्क्रीन पर Chrome मिलता है, ऐसे में इस ब्राउज़र की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी, लेकिन निराशाजनक बात यह है कि हम इसे न ही अक्षम कर पाए और न ही अनइंस्टॉल। Realme UI स्टॉक एंड्रॉयड की तरह दिखता है और व्यवहार करता है और इसमें थीम सहित कुछ कस्टमाइज़ेशन भी शामिल की गई हैं।
Realme C11 में पैनोरामा, टाइम लैप्स और स्लो-मो जैसे कुछ मोड्स शामिल हैं और Realme का दावा है कि C11 का नाइट मोड इस प्राइस सेगमेंट के लिए पहला है। अन्य ऐप्स की तरह ही फोन कैमरा ऐप को भी तेज़ी से लोड नहीं कर पाता है।
फोटो की क्वालिटी कुछ हद तक निराशाजनक थी, हालांकि हमें इसकी कीमत को भी ध्यान में रखना पड़ेगा। फिर भी आपको बताते चलें कि कैमरा रंगों को अच्छी तरह से ढ़ालने में सक्षम नहीं था और तस्वीरों में डिटेल की कमी भी साफ महसूस हुई। फूल और पत्तियां हर शॉट में प्राकृतिक नहीं दिखें और हमने C11 को एक्सपोज़र के लिए भी जूझते देखा।
पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड धुंधला दिखता है, लेकिन एक्सपोज़र खराब था। शॉट लेने से पहले या बाद में ब्लर के लेवल को सेट करने का कोई तरीका नहीं है। हमने जो कुछ क्लोज़-अप लिए, वे आश्चर्यजनक रूप से अच्छी तरह से सामने आए। कुल मिलाकर, तस्वीरें फोन की स्क्रीन पर काफी अच्छी दिखती हैं और आप इसे थोड़ा बढ़ा और क्रॉप भी कर सकते हैं।
जब बात कम रोशनी की आती है, तो Realme C11 वास्तव में संघर्ष करता है। हमारे बहुत से शॉट्स बहुत खराब थे, हालांकि कुछ काम चलाने लायक थे। फोन को फोकस लॉक करने में परेशानी हुई और हल्की सी गतिविधी के बाद हमें स्क्रीन पर टैप कर फिर से फोकस को लॉक करना पड़ता था।
नाइट मोड ने एक बड़ा बदलाव किया, लेकिन यह हर शॉट को बेहतर नहीं बना पाया। फोन को अभी भी फोकस करने में परेशानी हुई, और परिणाम भी थोड़े क्रॉप्ड आएं, इसलिए आपको फ्रेम कंपोजिशन में थोड़ा ध्यान देना होगा। नाइट मोड शॉट्स में बेहतर कंट्रास्ट मिलता है और फ्रेम में शामिल चमकीले हिस्से शार्प आए। दूसरी ओर, कम रोशनी वाले क्षेत्रों में डिटेल की कमी साफ दिखाई दी। तस्वीरों में नॉइस (दानें) भी काफी दिखाई दी।
स्मार्टफोन ब्रांड्स द्वारा लंबे समय से दी जा रही छूट और कीमत में कटौतियों के बाद, अब हम मार्केट में लागत को बढ़ते हुए देख रहे हैं। लॉन्च होने के कुछ सप्ताह बाद ही कई मॉडलों की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसका मतलब है कि खरीदारी का निर्णय लेने से पहले ग्राहकों को बहुत सारी गणना और तुलनाओं को फिर से करना होगा। यह काफी निराशाजनक है कि Realme C11 स्मार्टफोन Realme C3 और Realme Narzo की तुलना में अधिक महंगा और कम शक्तिशाली है।
हमें बेहतर प्रदर्शन निश्चित तौर पर पसंद आता और यह भी स्पष्ट है कि 2 जीबी रैम अपर्याप्त है। C11 को इस्तेमाल करने का अनुभव स्मूथ नहीं था, लेकिन आप अपनी ज़रूरत के अधिकांश ऐप चला सकेंगे। कैमरा का प्रदर्शन औसत है।
एंट्री-लेवल सेगमेंट में आने वाले अन्य फोन के मुकाबले यह अभी भी एक सभ्य फोन है। हालांकि, यदि आप थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं, तो आप इसके बजाय Realme Narzo 10A ले सकते हैं। इसके अलावा, आप Xiaomi की आगामी Redmi 9 सीरीज़ की प्रतीक्षा कर सकते हैं, या सैमसंग, इनफिनिक्स और हॉनर के हाल ही में लॉन्च किए गए बजट मॉडल की ओर भी जा सकते हैं।
[ad_2]
[ad_1]
रियलमी लंबे समय से “i” नाम वाला हैंडसेट पेश करती आई है। कंपनी की रणनीति रही है कि मौज़ूदा मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन कमज़ोर किए जाएं, ताकि कीमत कम हो जाए। लेकिन इस बार बदलाव बेहद ही मामूली हैं। कुल मिलाकर डिज़ाइन और डाइमेंशन में कोई अंतर नहीं रहता। अंतर हासिल करने के लिए Realme ने फोन का लूनर व्हाइट और इक्लिप्स ब्लैक कलर वेरिएंट पेश किया है। इसकी तुलना में Realme 6 (Review) के कलर वेरिएंट ज्यादा लुभावने हैं।
रियलमी 6आई में आपको किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, क्योंकि इसका डिज़ाइन Realme 6 से मेल खाता है। मुझे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर पसंद है, लेकिन यह पोज़ीशन भी खराब नहीं है। पोज़ीशन ऐसी है आपका अंगूठा आसानी से इस पर आकर टिकता है, जब आप फोन को दायें हाथ से पकड़े हुए हों। कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर क्लिकेबल है और यह पावर बटन का भी काम करता है। मुझे यह भी अच्छा लगा कि Realme 6i बहुत चौड़ा नहीं है। यानी ग्रिप अच्छी रहती है। मैं आसानी से डिस्प्ले के हर किनारे तक पहुंच सका।
Realme ने वॉल्यूम बटन को बायीं तरफ सिम ट्रे के साथ जगह दी है। बटन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और ये क्लिकी फीडबैक देते हैं। रियलमी ने इस डिवाइस के लिए प्लास्टिक फ्रेम पर मैट फिनिश चुना है। जो अच्छा अनुभव देता है। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर आसानी से फिंगरप्रिंट और धब्बों के निशान पड़ जाते हैं। खासकर एक्लिप्स ब्लैक वेरिएंट में, जिसे हमने रिव्यू किया। पिछले हिस्से पर कैमरा सेंसर्स कैपसूल शेप वाले मॉड्यूल में मौज़ूद हैं। यह रियलमी स्मार्टफोन के लिए आम हो चला डिज़ाइन है। आपको निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम जैक और स्पीकर मिलेगा।
भले ही पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट के निशान आसानी से पड़ जाते हैं, लेकिन मुझे Realme 6i का डिज़ाइन काफी पसंद आया। इसके 191 ग्राम वज़न को मैनेज करना आसान है। यह कभी भी बहुत वज़नदार या हाथों में असहज नहीं लगता।
| Performance | MediaTek Helio G90T |
| Display | 6.5 inches (16.51 cm) |
| Storage | 64 GB |
| Camera | 48 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP |
| Battery | 4300 mAh |
| Price In India | 14999 |
| Ram | 4 GB, 4 GB |
| Quick Charging | Yes |
| Operating System | Android v10 (Q) |
| Sim Slots | Dual SIM, GSM+GSM |
| Model | 6i |
| Launch Date | 44036 |
| Custom Ui | Realme UI |
| Brand | Realme |
| Sim Size | SIM1: Nano, SIM2: Nano |
| Network | 4G: Available (supports Indian bands), 3G: Available, 2G: Available |
| Fingerprint Sensor | Yes |
| Audio Features | Dolby Atmos |
| Fm Radio | Yes |
| Audio Jack | 3.5 MM |
| Loudspeaker | Yes |
| Warranty | 1 Year Manufacturer Warranty |
इस फोन के स्पेसिफिकेशन में सबसे गौर करने वाली बात है 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले। यह फीचर 15,000 रुपये के प्राइस रेंज में आम नहीं है। इस कारण से Realme 6i को एक अलग पहचान मिलती है। 6.5 इंच की स्क्रीन फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1080×2400 पिक्सल) के साथ आती है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। मुझे लगा कि डिस्प्ले के व्यूइंग एंगल अच्छे हैं और इसकी ब्राइटनेस आउटडोर के लिए पर्याप्त है।
रियलमी 6आई में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो Realme 6 का भी हिस्सा है। Realme ने इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं- 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम। दोनों ही वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। मेरे पास रिव्यू के लिए 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट मौज़ूद था।
रियलमी 6आई इस्तेमाल के दौरान कभी धीमा नहीं पड़ा। यूज़र इंटरफेस बेहद ही स्मूथ है, खासकर जब डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ पर सेट है। डिफॉल्ट में यह ऑटो पर सेट रहता है, लेकिन आप चाहें तो 90 हर्ट्ज़ या 60 हर्ट्ज़ के बीच स्विच कर सकते हैं। इस पैनल के व्यूइंग एंगल्स बेहतरीन हैं।
मीडियाटेक हीलियो जी90टी एक पावरफुल प्रोसेसर है। यह पावरफुल ग्राफिक्स वाले ऐप्स और गेम्स को हैंडल करने में पूरी तरह से सक्षम है। आम इस्तेमाल में कभी कोई दिक्कत नहीं आई। मैं आसानी से कई ऐप्स डाउनलोड कर सका और उनके बीच मल्टीटास्क कर पाया। किनारे पर मौज़ूद फिंगरप्रिंट स्कैनर तेजी से फोन को अनलॉक करता है। फेस रिकग्निशन के बारे में भी ऐसा कहा जा सकता है।
रियलमी 6आई का कैमरा हार्डवेयर रियलमी 6 से थोड़ा अलग है। महंगे वाले मॉडल में आपको 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसकी जगह आई मॉडल में 48 मेगापिक्सल कैमरे का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, एक ब्लैक और व्हाइट पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप रियलमी 6 वाला ही है। इसमें एआई सपोर्ट है और यह आसानी से सीन डिटेक्ट कर ले। यह ब्राइट सीन में एचडीआर अपने आप काम करने लगता है। आपके पास 48 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन में तस्वीरें लेने का विकल्प भी है।
हमारा फैसला
रियलमी 6आई उन यूज़र्स को पसंद आएगा जो कम बजट में बढ़िया हार्डवेयर पाने की चाहत रखते हैं। इसमें आपको Realme 6 (रिव्यू) की हीलियो जी90टी प्रोसेसर, 4,300 एमएएच बैटरी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलेगी। लेकिन आपको चार्जर और कैमरा परफॉर्मेंस में समझौता करना पड़ेगा। कीमत को देखते हुए Realme 6i पैसा वसूल प्रोडक्ट लगता है। इस कीमत में कोई 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले स्मार्टफोन मार्केट में नहीं मौज़ूद है। अगर आपके लिए यह फीचर बहुत मायने नहीं रखता तो Poco M2 Pro (रिव्यू) एक अच्छा विकल्प है।
[ad_2]
[ad_1]
आज, हम Realme C12 को देखने जा रहे हैं, जो C11 से बहुत अलग नहीं है। इसका मतलब यह है कि नया फोन Realme C3 और Narzo 10A से काफी मेल खाएगा। मुख्य अंतर बैटरी और कैमरों जैसे कुछ क्षेत्रों में होगा। हमने शुरू में आपको दोनों फोन को लेकर अपनी पहली राय एक साथ देने की योजना बनाई थी, क्योंकि ये लगभग एक समान हैं। दुर्भाग्य से, रियलमी ने ज्यादा कीमत वाले मॉडल को भेजने में थोड़ा विलंब किया है, इसलिए आज यहां हम आपको सिर्फ Realme C12 को लेकर हमारा फर्स्ट इंप्रेशन देने जा रहे हैं।
Realme C12 एक स्टैंडर्ड पीले डब्बे में आता है। इस बार कंपनी ने बजट फोन के डब्बे में से केस (कवर) को गायब कर दिया है। इसके अलावा इसमें एक बड़ा चार्जर और एक फोन मिलता है। रियलमी सी12 की मुख्य विशेषता इसकी 6,000mAh की बैटरी है। यह Realme C11 में मिलने वाली क्षमता से 1,000mAh ज्यादा है, जिसकी वजह से C12 तुलनात्मक रूप से मोटा और भारी है।
Realme C12 में दो नैनो-सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है। नीचे एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है, एक हेडफोन जैक और एक स्पीकर शामिल है। बैक पर एक कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिस तक आसानी से पहुंचने के लिए शायद आपकी उंगली का लंबा होना आवश्यक हो।
डिस्प्ले वही है जो आपको Realme C11 पर मिलता है। यह एक 6.5 इंच एचडी + (1,600×720) पैनल है, जिसमें नीचे एक मोटी चिन है और ऊपर की ओर एक वाटरड्रॉप नॉच। डिस्प्ले में रंग तो बजट फोन के हिसाब से सभ्य थे, लेकिन ब्राइटनेस थोड़ी कम थी। व्यूइंग एंगल ज्यादा वाइड नहीं है। यदि आप फोन के कोण को ज़रा भी बदलते हैं तो डिस्प्ले के किनारे काले प्रतीत होते हैं।
आपको Realme C12 में Realme C11 में शामिल MediaTek Helio G35 प्रोसेसर ही मिलता है। शुक्र है, सी12 में 3 जीबी रैम मिलती है, इसलिए सामान्य उपयोग सी11 की तुलना में थोड़ा फास्ट होना चाहिए। इसमें 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। अभी तक हमारा अनुभव अच्छा रहा है, लेकिन निश्चित रूप से इंटरफेस ज्यादा फास्ट महसूस नहीं होता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बहुत सारे ऐप और डेटा लोड करने पर यह कैमरा परफॉर्म होता है।
रियलमी सी12 Realme UI 1.0 पर चलता है, जो कि इस समय Android 10 पर आधारित है। इस समय फोन में अनचाहे ऐप्स थोड़ा कम हैं। Realme अपने स्वयं के बजाय Google के डायलर और मैसेज ऐप को उपयोग कर रही है। यह एक बढ़ता हुआ ट्रेंड है, जिसे हम बीबीके के अन्य स्मार्टफोन ब्रांडों जैसे Vivo, Oppo और OnePlus में भी देख रहे हैं।
| Performance | MediaTek Helio G35 |
| Display | 6.5 inches (16.5 cm) |
| Storage | 32 GB |
| Camera | 13 MP + 2 MP + 2 MP |
| Battery | 6000 mAh |
| Price In India | 10999 |
| Ram | 3 GB, 3 GB |
| Launch Date In India | August 18, 2020 (Official) |
| Front Camera | 5 MP |
| Battery | 6000 mAh |
| Processor | MediaTek Helio G35 |
| Ram | 3 GB |
| Rear Camera | 13 MP + 2 MP + 2 MP |
| Display | 6.5 inches |
| Operating System | Android v10 (Q) |
| Sim Slots | Dual SIM, GSM+GSM |
| Model | C12 |
| Launch Date | August 18, 2020 (Official) |
| Custom Ui | Realme UI |
| Price In India | Rs. 8,999 |
| Brand | Realme |
| Sim Size | SIM1: Nano, SIM2: Nano (Hybrid) |
| Network | 4G: Available (supports Indian bands), 3G: Available, 2G: Available |
| Fingerprint Sensor | Yes |
| Warranty | 1 Year Manufacturer Warranty |
Realme C12 का कैमरा मॉड्यूल C11 के समान है, लेकिन दो सेंसर के बजाय इसमें तीन मिलते हैं। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह Realme C11 के समान है। कैमरा कैसा परफॉर्म करता है यह तो इसकी टेस्टिंग के बाद ही पता चलेगा। रिव्यू पढ़ने के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
Realme C15 और Realme C12, Realme C11 के ऊपर एक मामूली बदलाव प्रतीत होते हैं, लेकिन सी-सीरीज़ और रियलमी 6-सीरीज़ के बीच कीमत में बड़े अंतर को भरने के लिए यह अच्छे विकल्प हैं। रियलमी के पास Narzo 10A भी है, जिसकी कीमत नए मॉडलों से मेल खाती है। इसकी बैटरी नए मॉडल से बड़ी नहीं है, लेकिन यह फास्ट प्रोसेसर के साथ आता है। क्या रियलमी सी12 में बड़ी बैटरी का शामिल होना इसे 8,999 रुपये कीमत के लायक बनाता है?
[ad_2]
[ad_1]
सैमसंग गैलेक्सी M31s में कुछ हद तक नया डिज़ाइन है, जो इसे गैलेक्सी एम-सीरीज़ के अन्य फोन की तुलना में थोड़ा अलग perform करता है। इसमें 6.5 इंच का infinity-o display मिलता है, जो टॉप पर सेंटर में सेट किया गया है। इसी के चलते गैलेक्सी एम31एस देखने में प्रीमियम लगता है।
Samsung Galaxy M31s पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है, जो वॉल्यूम बटन के साथ दायीं ओर सेट है। स्मार्टफोन को हाथ में पकड़े हुए इन बटन तक पहुंचना मुश्किल नहीं है। हमें वॉल्यूम बटन की प्लेसमेंट बायीं ओर ज्यादा पसंद आती, जहां इस फोन में केवल सिम ट्रे के लिए जगह है। USB Type-C port, 3.5 mm ऑडियो जैक और स्पीकर नीचे की तरफ हैं, जबकि टॉप में सेकेंडरी माइक्रोफोन है।
गैलेक्सी M31s में पीछे की तरफ एक क्वाड-कैमरा मॉड्यूल है, जो गैलेक्सी एम31 के समान है, लेकिन सेंसर की प्लेसमेंट बदल गई। मॉड्यूल में सिंगल-एलईडी फ्लैश भी है। गैलेक्सी M31s में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जिससे इसका वज़न 203 gram हो जाता है। इस फोन को थोड़ी देर हाथ में पकड़े रहने से आपको भार महसूस होगा।
| Performance | Samsung Exynos 9 Octa 9611 |
| Display | 6.5 inches (16.40 cm) |
| Storage | 128 GB |
| Camera | 64 MP + 12 MP + 5 MP + 5 MP |
| Battery | 6000 mAh |
| Price In India | 19499 |
| Ram | 6 GB, 6 GB |
| Front Camera | 32 MP |
| Battery | 6000 mAh |
| Processor | Samsung Exynos 9 Octa 9611 |
| Ram | 6 GB |
| Rear Camera | 64 MP + 12 MP + 5 MP + 5 MP |
| Display | 6.5 inches |
| Quick Charging | Yes |
| Operating System | Android v10 (Q) |
| Sim Slots | Dual SIM, GSM+GSM |
| Model | Galaxy M31s |
| Launch Date | 44042 |
| Custom Ui | Samsung One UI |
| Brand | Samsung |
| Sim Size | SIM1: Nano, SIM2: Nano |
| Network | 4G: Available (supports Indian bands), 3G: Available, 2G: Available |
| Fingerprint Sensor | Yes |
| Display Type | Super AMOLED |
| Aspect Ratio | 20:9 |
| Bezelless Display | Yes, with punch-hole display |
| Pixel Density | 405 ppi |
| Screen Protection | Corning Gorilla Glass v3 |
| Screen To Body Ratio Calculated | 91 % |
| Screen Size | 6.5 inches (16.40 cm) |
| Screen Resolution | 1080 x 2400 Pixels |
| Touch Screen | Yes, Capacitive Touchscreen, Multi-touch |
| Warranty | 1 Year Manufacturer Warranty |
सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में थोड़ा पुराना प्रोसेसर है, लेकिन यह दिन-प्रतिदिन के काम को बखूबी निभा लेता है। हमने इसमें मेन्यू में स्क्रोल करते समय किसी प्रकार का लैग नहीं पाया। हमारे पास 6 जीबी रैम वेरिएंट था, इसलिए फोन ने आसानी से मल्टीटास्क किया। हालांकि, भारी ऐप्स लोड होने में सामान्य से अधिक समय लगा।
हमने पाया कि साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर डिवाइस को अनलॉक करने में फास्ट था। फोन चेहरे की पहचान भी आसानी से कर लेता था, लेकिन हमने इसे बहुत तेज़ नहीं पाया। Galaxy M31s का डिस्प्ले क्रिस्प था, इसमें अच्छे व्यूइंग एंगल थे और यह बाहर पर्याप्त ब्राइट था। कैमरा होल वीडियो देखते समय ध्यान भंग कर सकता है, लेकिन कुछ समय में आपको इसकी आदत पड़ सकती है।
Galaxy M31s अच्छी बैटरी लाइफ देता है और मेरे उपयोग में यह पूरे दो दिनों तक चला। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में, स्मार्टफोन 24 घंटे और 2 मिनट तक चला, जो प्रभावशाली था। हालांकि, बैटरी की ब्राइटनेस 15 प्रतिशत से नीचे आने पर अपने आप कम हो जाती है।
Samsung Galaxy M31s क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। दूसरा 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है, जिसमें 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। इसके अलावा 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। कैमरा ऐप बहुत कुछ अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन जैसा ही है। इसमें सिंगल टेक फीचर भी शामिल है, जो एक साधारण वीडियो क्लिप को शूट करने के बजाय प्री-एप्लाइड फिल्टर, साथ ही हाइपरलैप्स और बूमरैंग वीडियो इफेक्ट्स के साथ-साथ फोटो भी खींच लेता है। कुल मिला कर आपक एक क्लिक में कई तरह के मोड में ली गई तस्वीर और वीडियो साथ मिल जाएंगे। इसमें एक प्रो शूटिंग मोड भी है, जो आपको सेटिंग्स को पूरी तरह से कंट्रोल करने देता है।
गैलेक्सी एम31एस अपने 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से डिफॉल्ट रूप से 16-मेगापिक्सल के शॉट लेता है। दिन के उजाले में फोन लाइट को सही पढ़ता है और एआई सीन को जल्दी से पता लगा लेता है। दिन के उजाले में ली गई तस्वीरें शार्प थी और उनमें पर्याप्त डिटेल थी। तस्वीरों में टेक्स्ट 100 प्रतिशत तक क्रॉप किए जाने के बाद भी पढ़ने में आता है। आपके पास पूरे 64 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर शॉट्स लेने का विकल्प भी है, लेकिन हमने डिफॉल्ट 16-मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन फीचर को प्राथमिकता दी।
वाइड-एंगल कैमरा एक व्यापक क्षेत्र कैप्चर करता है, लेकिन थोड़ा डिस्टॉर्शन दिखता है और तस्वीर के किनारे खिच जाते हैं। रिज़ॉल्यूशन इतना अधिक है कि आप इन शॉट्स को क्रॉप कर सकते हैं, लेकिन प्राइमरी कैमरा से ली गई तस्वीरों की तुलना में डिटेल का स्तर कम होता है। क्लोज़-अप में अच्छी डिटेल थी और बैकग्राउंड भी अच्छा आया। Galaxy M31s में पोर्ट्रेट के लिए लाइव फोकस मोड है, जो शॉट लेने से पहले आपको ब्लर का स्तर सेट करने देता है। मैक्रो कैमरा आपको सब्जेक्ट के काफी करीब आने देता है, लेकिन यह रंगों को अच्छी तरह से कैप्चर करने में सक्षम नहीं रहता है।
कम रोशनी में गैलेक्सी एम31एस ने अच्छे शॉट्स लिए और नॉइस (दानें) को भी कंट्रोल में रखा। वाइड-एंगल कैमरा ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। नाइट मोड में फोटो शूट करने से थोड़ी क्रॉप होती है। आउटपुट बहुत अधिक ब्राइट नहीं था, लेकिन इसमें थोड़ी बेहतर डिटेल थी।
सेल्फी के लिए, Galaxy M31 में 32-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है और यह डिफॉल्ट रूप से 8-मेगापिक्सल की तस्वीर लेता है और यदि आप वाइड फ्रेम चाहते हैं, तो 12-मेगापिक्सल पर तस्वीर लेता है। दिन के उजाले में, फोन अच्छी डिटेल कैप्चर करता है, लेकिन क्रिस्प शॉट के लिए आपको शटर बटन को दबाने के बाद फोन को स्थिर रखने की आवश्यकता होगी। यह आपको लाइव फोकस मोड का इस्तेमाल करके पोर्ट्रेट शॉट कैप्चर करने का विकल्प देता है। लो-लाइट सेल्फी में डेलाइट जैसी डिटेल देखने को नहीं मिली।
सैमसंग की गैलेक्सी एम-सीरीज़ लगातार लोकप्रिय हो रही है और कंपनी बाज़ार में एक के बाद एक नए मॉडल लॉन्च कर रही है। Galaxy M31s मौजूदा Galaxy M31 (रिव्यू) का अपग्रेड है और एक नया इन्फिनिटी-ओ एमोलेड डिस्प्ले लेकर आता है। इसके साथ ही इसमें 25 वॉट फास्ट चार्जर भी मिलता है। हालांकि इसमें वही 6,000mAh बैटरी और पुराना प्रोसेसर बरकरार है, जो खरीदारों को अपना पैसा लगाने से रोक सकता है।
इसकी कैमरा परफॉर्मेंस काफी हद तक Galaxy M31 के समान थी। हालांकि नया सिंगल टेक फीचर दिलचस्प रिज़ल्ट देता है, लेकिन लो-रिज़ॉल्यूशन आउटपुट मज़ा किरकिरा कर देता है।
यदि बैटरी लाइफ आपकी प्राथमिकता है, तो बहुत कम फोन हैं जो Galaxy M31s के प्रदर्शन के करीब आ सकते हैं। हालांकि, ऐसे में आप गैलेक्सी एम31 को चुन कर अपने पैसे बचा सकते हैं, लेकिन यदि आपको पुराने स्टाइल के वाटरड्रॉप नॉच से कोई परहेज़ नहीं है तो। यदि आप इस कीमत पर बेहतर वैल्यू चाहते हैं, तो Motorola One Fuison+ (रिव्यू) और Redmi Note 9 Pro Max (रिव्यू) योग्य option है.
[ad_2]