PPF (public provident fund) ACCOUNT & Scheme

PPF public provident fund (PPF) भारत की केंद्र सरकार द्वारा स्थापित एक बचत योजना है।

Tax Benifit –

यह आकर्षक रिटर्न के साथ एक सुरक्षित, कर कटौती योग्य निवेश है जो पूरी तरह से आयकर से मुक्त है। 

इसमे एक वित्तीय वर्ष में आपको कम से कम 500 रुपये जमा करना अनिवार्य है, और ज्यादा से ज्यादा आप इस खाते में 150000 लाख तक जमा करा सकते हैं।

एक वित्तीय वर्ष में आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट का लाभ होता है। ब्याज अर्जित और निकासी, पूरी तरह से कर मुक्त हैं|

Features –

  • सुरक्षित निवेश
  • गारंटी गारंटीड रिटर्न
  • केंद्र सरकार द्वारा समर्थित
  • कर योग्य लाभ
  • दीर्घकालिक बचत योजना –

Eligibility

एक व्यक्ति जो भारत का निवासी हो, वह ही अपने लिए एक PPF खाता खोल सकता है ।

अभिभावक -जो अपने छोटे नाबालिक बच्चे के नाम से खाता खोल सकते हैं। नाबालिग बच्चा स्वयं खाते का संचालन तब करेगा जब वह प्रमुख (बालिक Adult) याने की जब वह 18 वर्ष का हो जाएगा ।

एक व्यक्ति के पास केवल एक PPF खाता हो सकता है।

PPF खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस दोनो में से किसी एक में ही खोला जा सकता है।

IMPORTANT Points-

  • PPF खाते में सही समय (हर महीने की 1 से 5 तारिक) पर पैसा डिपाजिट करने पर ही आपको उस महीने का ब्याज मिलेगा।
  • PPF खाते में- एक खाते में प्रति माह अधिक से अधिक 12500 रुपये ही निवेश कर सकते है, और साल भर में 150000 ही निवेश कर सकते हैं। चाहे आप एक ही क़िस्त में 150000 निवेश करें।
  • PPF खाते में- प्रति वर्ष कम से कम 500 रुपये निवेश करना अनिवार्य है।