आपको यह सूचित करना है कि 2020

आपको यह सूचित करना है कि हमारे प्रिय और जाने-माने सखा “श्रीमान 2019 जी” इस महीने की 31 वीं तिथि को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उनकी 12 पत्नियाँ, 52 बच्चे और 365 नाती-पोते मंगलवार 31 दिसम्बर को 23.59 बजे उनको महान बिदाई देना चाहते हैं।

यद्यपि, उनके परिवार के सदस्यों ने मुझे आपको सूचित करने के लिए कहा है कि

“श्री 2019 जी” आपकी सारी समस्याओं, बीमारी, क्षोभ, कुण्ठाओं, असामयिक मृत्यु, शर्म, अपमान, एकाकीपन, नैराश्य, विफलता, और तिरस्कार के साथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

फिर भी, उनके उत्तराधिकारी – “श्रीमान 2020” जी ने मुझे आपको सूचित करने के लिए कहा कि, वह आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, धन-सम्पदा, प्रेम, प्रचुर आशीर्वाद, शान्ति, खुशी, धार्मिकता, संवर्धन, समृद्धि करने आ रहे हैं।

???? ???? ????

ईश्वर का आशीर्वाद

आने वाले

*????नववर्ष की अग्रिमबधाई ????*

ये शुभ योग कहीं रह ना जाएं

हजारों सालों में एक बार बनता है ये शुभ योग कहीं रह ना जाएं आप

????????????

आज रात को मध्य रात्रि 3 बजे ऐसा शुभ योग बन रहा है कि अगर चंद्रमा की रोशनी में 3 बाल्टी ठंडे जल से स्नान करें तो अथाह धन की प्राप्ति होगी

????????????????

अगर उस पानी में सवा 5 किलो बर्फ भी मिला लें तो पीढ़ियों तक धन की कमी नहीं होगी

????????????????

मेरी तो तबीयत ठीक नहीं है आप लोग देखलेना

????????????

पति ने अपने गुरु से पूछा स्वामी जी

एक पति ने अपने गुरु से पूछा स्वामी जी पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है

आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है तो देखता हूँ कि मेरी पत्नी सर तक चादर से ढक कर सोई रहती है और एक प्रकाश पुंज उसके सर के पास फैला रहता है क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैविक शक्ति है ?????

गुरु जी बोले बेटा अपनी बुद्धि लगाओ तुम्हारी पत्नी चादर के अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी दैविक शक्ति के चक्कर में जा कर अपने मोबाइल का पासवर्ड बदल दो नहीं तो भविष्य में तलाक के योग बन जायेंगे ????????????????

रात के 11 बजे अकेला घर

मैं रात के 11 बजे अकेला घर जा रहा था।

रास्ते में बहुत अन्धेरा था और कुत्ते भौंक रहे थे।

सभी घरों के दरवाजे, लाईट बन्द थे और मैं पैदल चल रहा था।

*मैं बहुत डरा हुआ था।*

तभी मुझे एक उपाय सूझा।

मैने तेज आवाज लगाई

*प्याज 10 रुपये किलो*

सब घरों की लाईट जल गई और लोग प्याज वाले को देखने बाहर निकल आए।

और मै आराम से अपने घर पहुंच गया।

????????????????????????????????

एक मित्र के घर गया पूछा भाभी जी

एक मित्र के घर गयापूछा भाभी जी किधर है ?

मित्र ने बोलाईश्वरीय रचना छेड़छाड़ केन्द्र गई हुई हैं।

मैंने कहा यार मैं समझा नही

मित्र ने बोला यानी ब्यूटीपार्लर गई हुई हैं।

????

एक चमत्कारिक घटना आधी रात को

एक पति ने अपने गुरु से पूछा स्वामी जी पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है

आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है तो देखता हूँ कि मेरी पत्नी सर तक चादर से ढक कर सोई रहती है और एक प्रकाश पुंज उसके सर के पास फैला रहता है क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैविक शक्ति है ?

गुरु जी बोले बेटा अपनी बुद्धि लगाओ तुम्हारी पत्नी चादर के अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी दैविक शक्ति के चक्कर में जा कर अपने मोबाइल का पासवर्ड बदल दो नहीं तो भविष्य में तलाक के योग बन जायेंगे ????????????