JOKES: कोरोना पर मज़ाक पति-पत्नी की बात तंग आ गई हूँ

[ad_1]

JOKES:  पत्नी – मास्क पहन लो

पति – क्यों ? मैं तो घर में हूँ

पत्नी – लगा लो… तंग आ गई हूँ तुम्हारी शक्ल देख कर..

टिंकू – मम्मी.. बैंक में सर्विस करने वाली हमारी जो नई पड़ोसन आंटी हैं ना, मुझे आज उनका नाम मालूम पड़ गया…

टिंकू- मैं आज जब भैया के साथ बैंक गया, मैंने देखा वो आंटी वहीं काम कर रही थीं। उनके सामने कांउटर पर उनकी नेमप्लेट भी रखी थी।

मम्मी- क्या लिखा था नेमप्लेट पर ?

टिंकू-चालू खाता…

[ad_2]

all in hindi cg jokes hindi chutkule friendship quotes in hindi funny funny sms ganesh chaturthi jokes in hindi ganesh chaturthi wishes in hindi ganesh ji jokes in hindi ganesh ji status ganesh jokes ganpati bappa status hindi Hindi hindi jokes coronavirus hindi message husband husband wife jokes important meaning in hindi jokes jokes in hindi Money Online Review shayari status message in hindi whatsapp hindi message whatsapp latest sms whatsapp love messages whatsapp message whatsapp messages whatsapp messages collection whatsapp messagescollection whatsapp messages jokes whatsapp nice messages whatsapp sms whatsapp sms hindi whatsapp sms in hindi whatsapp status wife जब रवय

JOKES: जब गर्मी से परेशान होकर डॉक्टर – लड़की |husband wife jokes doctor jokes

[ad_1]

JOKES: जब गर्मी से परेशान होकर डॉक्टर के पास पहुंची लड़की

परेशान हालात में लड़की डॉक्टर के पास गई..

लड़की- डॉक्टर साहब मैं गर्मी से बहुत परेशान हूँ

लड़की- मुझे सिगरेट पीते हुए बहुत ज्यादा गर्मी लगती है

एक कश पीती हूँ फिर माथे से पसीना पौंछती हूँ, दूसरा कश लेती हूँ तो गर्मी से एक कपडा उतार देती हूँ, तीसरा कश लेती हूँ तो फिर एक कपडा उतार देती हूँ..

डॉक्टर- घबराइये मत. ये लीजिये सिगरेट और आराम से बताइये..

आत्मनिर्भर बनने के चक्कर में.. ख़ुद ही नोट मत छाप लेना

[ad_2]

JOKES: जब पत्नी ने रोमांटिक अंदाज में ऊंगली … | JOKES funny jokes husband wife kee chutkule hindi jokes

[ad_1]

JOKES: जब पत्नी ने रोमांटिक अंदाज में ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया…

पति- आज खाने में क्या बना रही हो?

पत्नी- आलू की सब्जी बना रही हूं.. पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि आलू अभी तक पके क्यों नहीं!

पति- तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो, शायद पक जाए…

पत्नी ने पति को बुलाया…

पत्नी ने ऊंगली के इशारे से रोमांटिक अंदाज में पति को बुलाया…

पत्नी – कुछ नहीं… बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी…

[ad_2]

JOKES: छेड़छाड़ के मामले में जज के सामने| JOKES funny jokes husband wife ke majedaar chutkulee whatsapp message

[ad_1]

गर्लफ्रेंड- ब्वॉयफ्रेंड के जॉक्स-

गर्लफ्रेंड- अब हम बहुत ज्यादा बदनाम हो गए हैं,

बॉयफ्रेंड- लेकिन ये तो बता इतनी बदनामी के

जज – इस उम्र में लड़की छेड़े हो, माफ करने लायक नहीं हो!

70 साल का बूढ़ा बोला- जज साहब मेरी भी तो सुनिए!

जज – कोई 20-22 साल के लड़के नहीं हो जो तुम्हारी बात सुनी जाए!

बूढ़ा – साहब, ये 50 साल पुराना केस है, जिसको छेड़ा था अब तो वो भी अपने पोते के साथ आई है…!!!

[ad_2]

JOKES: जीजा और साली की सुहागरात को लेकर मजेदार बात | JOKES funny jokes husband wife k chutkule jija sali jokes

[ad_1]

JOKES: जीजा और साली की सुहागरात को लेकर मजेदार बातचीत

जीजा और साली की बात चल रही थी…

जीजा ने साली से सवाल किया- अच्छा ये बताओ कि रात और सुहागरात में क्या अंतर होता है?

साली- असल बात बताऊँ तो सुहागरात में हमें केवल अपने पति/पत्नी के साथ सोना होता है… जबकि दूसरी रात में ऐसी कोई पाबंदी नहीं होती है…

संता-बंता

एक बार छुट्टी के दिन संता अपने दोस्त बंता के घर गया। रात को खाना खा कर वह वापस जाने लगा तो बाहर तेज बारिश हो रही थी… बंता ने उसे अपने पास ही रुक जाने को कहा. संता मान गया. तभी बंता अंदर तक जाकर आया तो देखा संता गायब है। करीब एक घंटे बाद संता ने बंता के घर का दरवाजा खटखटाया…

बंता (हैरानी से)- तू किधर चला गया था?

संता- वो मैं घर वालों को बताने गया था कि आज बारिश की वजह से मैं घर नहीं आ सकूँगा, परेशान मत होना.

[ad_2]

JOKES: जब संतू की पत्नी की बोली- नुक्कड़ पे बैठने वाले भिखारी तो…| JOKES funny jokes husband wife bikhari jokes

[ad_1]

JOKES: जब संतू की पत्नी की बोली- नुक्कड़ पे बैठने वाले भिखारी तो कमीना है

संतू की बीवी- ये जो भिखारी नुक्कड़ पर बैठता है, ये तो बहुत कमीना है!

बीवी- कल मैंने उसको खाना दिया था तो मुझे किताब पकड़ा दी- खाना पकाना सीखें..

लड़का और लड़की पार्क में बैठे हुए थे…

 

लड़की ने लड़को किस करने की कोशिश की तो वो पीछे हट गया..

लड़की (झल्लाकर)- तुम मुझे किस क्यों नहीं करते हो..?

लड़का- नहीं करूंगा …

लड़का- मेरे दादा ने कहा है कि पब्लिक पैलेस में किसी के मुंह नहीं लगना चाहिए..

Like & share.

[ad_2]

JOKES: जब पत्नी ने पति को किया फोन- 12 बज गए, कब आओगे | JOKES funny jokes santa ki girlfriend wife call husband

[ad_1]

JOKES: जब पत्नी ने पति को किया फोन- 12 बज गए, कब आओगे?

पत्नी ने पति को फोन किया- कहां रह गए आज आप, 11 बज रहे हैं, अब तक नहीं आए?

पति- अरे.. यहां जाम लगा है!

पत्नी- अच्छा.. तो कितना टाइम लग जाएगा?

पति- पता नहीं कितनी देर लगे.. क्योंकि अभी तो पहला ही जाम लगा है…

हाजिरजवाब लड़का…

एक लड़का रास्ते में चलते-चलते ठोकर खाकर गधे के सामने गिर गया.

उसी वक्त वहां से एक लड़की गुजर रही थी, उसने लड़के को छेड़ते हुए कहा: अपने बड़े भाई का आशीर्वाद ले रहे हो क्या ?

लड़के ने जवाब दिया- आपने सही फरमाया भाभी जी.

[ad_2]

Mobile review: Redmi Note 9 Review in Hindi, रेडमी नोट 9 का रिव्यू

[ad_1]

Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max के साथ भारतीय बाजार में एक बड़ी धूम मचाई। प्रतिस्पर्धी कीमतों पर इन दोनों स्मार्टफोन में प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स थे, लेकिन यह वर्चस्प फीका होता जा रहा है, क्योंकि अब रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव और जीएसटी दर में बढ़ोतरी की बदौलत इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत बढ़ गई है। अब, शाओमी ने Redmi Note 9 लॉन्च किया है, जो एक सब-15,000 रुपये सेगमेंट में आता है। यह Redmi Note 8 की तुलना में काफी बड़े बदलाव लेकर आता है, लेकिन क्या इसे वैल्यू फॉर मनी का खिताब मिलना चाहिए? हमने यह पता लगाने के लिए नए Redmi Note 9 को रिव्यू किया है।

Redmi Note 9: design

Redmi Note 9 कंपनी के ऑरा डिज़ाइन के साथ आता है। यह अपनी सीरीज़ के अन्य भाई-बहनों की तरह दिखता है, लेकिन उनके विपरीत रेडमी नोट 9 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। इसके बजाय, इसमें एक पारंपरिक बैक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। Redmi Note 9 में बड़ी डिस्प्ले दिया गया है और इसलिए इस फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना उतना आसान नहीं है। हां, हालांकि पावर और वॉल्यूम बटन सही जगह पर फिट है, जिससे इन तक पहुंचना मुश्किल नहीं है। ज्यादातर रेडमी फोन की तरह ही नोट 9 में भी एक आईआर एमिटर मिलता है।

Redmi Note 9 की मोटाई 8.9 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम है। इस प्राइस रेंज के कुछ अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में यह भारी है। Xiaomi का कहना है कि इसने पोर्ट पर रबर सील के साथ डिवाइस पर P2i नैनो-कोटिंग का इस्तेमाल किया है, ताकि लिक्विड के संपर्क में आने से थोड़ी सुरक्षा मिल सके। शाओमी ने बॉक्स में एक 22.5 वॉट का चार्जर भी दिया है (हालांकि वर्तमान में  चार्जिंग सपोर्ट को 18 वॉट तक सीमित रखा गया है – इसपर आगे और चर्चा करेंगे)।

Redmi Note 9: specifications and software

Redmi Note 9 अपनी सीरीज़ का सबसे बेस मॉडल है, इसलिए Xiaomi ने इस मॉडल के लिए MediaTek Helio G85 चिपसेट को चुना है। यह एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें दो कॉर्टेक्स-ए75 कोर 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड में सेट और छह कॉर्टेक्स-ए55 कोर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड पर सेट आते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ पर सेट एआरएम माली-जी52 जीपीयू मिलता है।

रेडमी नोट 9 में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080×2340 पिक्सल) और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन वाला 6.53 इंच का डिस्प्ले मिलता है। रेडमी नोट 9 के तीन वेरिएंट हैं: 64 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम। इन वेरिएंट की कीमत क्रमश: 11,999 रुपये, 13,499 रुपये और 14,999 रुपये है। हमारे पास रिव्यू के लिए टॉप मॉडल था।

Redmi Note 9 एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इसमें दो नैनो-सिम स्लॉट मिलते हैं और यह डुअल 4G और VoLTE को सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एन, और चार सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम हैं। बैटरी की क्षमता 5,020mAh है। रेडमी नोट 9 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 9 वॉट रिवर्स चार्ज करने में भी सक्षम है।

सॉफ्टवेयर के मामले में, बहुत कुछ नया नहीं है। रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलाता है और हमारी यूनिट में जून सुरक्षा पैच था। फोन पहले से इंस्टॉल कई ऐप्स के साथ आता है मात्रा के साथ आता है, और सेटअप के दौरान कुछ अन्य ऐप्स को डाउनलोड करने का सुझाव भी देता है। यह लॉकस्क्रीन पर विज्ञापन भी दिखाता है। हालांकि यह एक विकल्प है, जो डिफॉल्ट रूप से सक्षम होता है, लेकिन हमने फोन सेट करते समय इसे बंद कर दिया था।

हमें इसमें पहले से इंस्टॉल आए कुछ ऐप्स से स्पैमी नोटिफिकेशन भी मिलें। इनमें Mi Video और Get Apps सबसे आगे थे और निश्चित ये सब चीज़े आपके अनुभव को थोड़ा प्रभावित ज़रूर करता है।

Redmi Note 9: performance

रेडमी नोट 9 के प्रदर्शन ने हमें शिकायत का कोई कारण नहीं दिया। MediaTek Helio G85 चिपसेट एक सक्षम प्रोसेसर है और हमारे दैनिक कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। ऐप लोडिंग समय ठीक-ठाक था, और 6 जीबी रैम के साथ, हम आसानी से विभिन्न ऐप्स के बीच आराम से स्विच कर सकते थे।

हमें Redmi Note 9 का डिस्प्ले भी अच्छा लगा। इसमें अच्छे व्यूइंग एंगल मिलते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह काफी ब्राइट हो जाता है। आपको कलर आउटपुट को बदलने के विकल्प भी मिलते हैं। हालांकि, यह Samsung Galaxy M21 पर शामिल एमोलेड डिस्प्ले जैसा नहीं है। इसका रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी फास्ट था। इसके अलावा फेस अनलॉक भी सटीक और तेज़ था।

रेडमी नोट 9 PUBG Mobile और Asphalt 9: Legends जैसे गेम बिना किसी समस्या के चला सकता है। पबजी मोबाइल में, फोन गेम को डिफॉल्ट रूप से मीडियम सेटिंग्स में चलाता है, लेकिन हम परफॉर्मेंस में बहुत ज्यादा गिरावट के बिना इसे हाई सेटिंग्स पर भी चला सके। हालांकि, 20 मिनट तक खेलने के बाद फोन का टच गर्म महसूस होने लग गया। इसके अलावा बैटरी में 10 प्रतिशत गिरावट आई। एसफॉल्ट 9 डिफॉल्ट सेटिंग्स पर आराम से चला, और हमने केवल कुछ ही ट्रैक्स पर हल्का लैग देखा।

मुझे रेडमी नोट 9 की बैटरी लाइफ काफी अच्छी लगी। यह एक चार्ज में आराम से डेढ़ दिन चल सकती है। भले ही आप एक भारी यूज़र हैं, 5,020mAh की बैटरी आपको एक दिन से अधिक समय निकाल कर दे सकती है। यह हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में 15 घंटे, 45 मिनट तक चलने में कामयाब रहा।

Redmi Note 9 के लॉन्च के बाद इसमें शामिल चार्जर के वॉटेज को लेकर कुछ विवाद देखने को मिले। रेडमी नोट 9 के बॉक्स में 22.5 वॉट का चार्जर मिलता है, लेकिन डिवाइस को 18 वॉट पर सेट किया गया है। इसका मतलब यह है कि भले ही चार्जर ज्यादा वॉट का हो, लेकिन फोन अधिकतम 18 वॉट इनपुट के साथ ही चार्ज होगा। Xiaomi ने Gadgets 360 को बताया कि Redmi Note 9 में वर्तमान में एक “सॉफ्टवेयर लॉक” लगाया है। ज्यादा पावर में चार्ज होने के लिए इसे अभी कुछ लैब और फील्ड परीक्षणों से गुज़रना है, जो लॉकडाउन के कारण संभव नहीं हो सका। Xiaomi का कहना है कि कंपनी भविष्य में एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने की योजना बना रही है, जो रेडमी नोट 9 को 22.5 वॉट पर चार्ज करने की अनुमति देगा।

फिलहाल, फोन 30 मिनट में 29 प्रतिशत और एक घंटे में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज होने में दो घंटे से अधिक समय लगता है। यदि शाओमी ने फुल चार्जिंग स्पीड अनलॉक, तो इसे चार्ज होने में थोड़ा कम समय लगना चाहिए।

Redmi Note 9: cameras

रेडमी नोट 9 में क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप काफी हद तक अन्य रेडमी फोन के समान है।

सामान्य शूटिंग मोड के अलावा, ऐप में तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो के लिए भी प्रो मोड है, जो आपको एक्सपोज़र से लेकर आईसो आदि को खुद से कंट्रोल करने देता है। इसमें एक डॉक्यूमेंट मोड भी है जो आपको फोटो को क्रॉप करने और ब्लैक एंड व्हाइट में बदलने की सुविधा देता है।

Redmi Note 9 AI का उपयोग करता है, जो बाहरी सीन का पता लगा कर कैमरा को उसके हिसाब से सेट कर देता है। दिन के उजाले में, फोन अच्छे शॉट्स लेता है। हालांकि, एआई फोटो को बहुत अधिक शार्प बना देता है। पूरे 48-मेगापिक्सेल रिज़ॉल्यूशन पर ली गई तस्वीरों में बेहतर डिटेल मिली और उन्हें उतना शार्प नहीं किया गया। वाइड-एंगल कैमरा के साथ ली गई तस्वीरों में क्वालिटी में थोड़ी गिरावट थी।

क्लोज़-अप की बात करें तो AI सब्जेक्ट को तेज़ी से पहचान लेता था, लेकिन कभी-कभी फोकस के साथ परेशानी होती थी। हालांकि तस्वीरें अच्छी थी और उनमें प्राकृतिक ब्लर इफेक्ट भी था। एक प्रो कलर विकल्प है, जो आउटपुट में कॉन्ट्रास्ट को बढ़ा देता है। मैक्रो कैमरा आपको सब्जेक्ट के बहुत करीब आने देता है और अनुकूल रोशनी में एक अच्छी तस्वीरें लेता है।

पोर्ट्रेट मोड सब्जेक्ट और बैकग्राउंड को अलग करने में कामयाब रहा। ऐज डिटेक्शन भी बहुत अच्छा था। मुझे शॉट लेने से पहले ब्लर के लेवल को सेट करने का कोई तरीका नहीं मिला, लेकिन डिवाइस ने मुझे ब्यूटिफिकेशन के स्तर को बदलने का विकल्प ज़रूर दिया।

कम रोशनी में, आउटपुट सभ्य थे, लेकिन ज़ूम-इन करने पर दानें दिखाई देने लगे। कैमरा ऐप नॉइस (दानों) को कम रखने में कामयाब रहा। नाइट मोड में कैमरा तस्वीर खींचने में अधिक समय लेता है और अच्छी तस्वीरों के लिए आपको उतने समय तक बहुत स्थिर खड़ा रहना होता है। हालांकि इसके बाद भी आउटपुट में खासा अंतर नहीं आया।

दिन के उजाले में ली गई सेल्फी अच्छी थी और उनमे अच्छी डिटेल थी। आप सेल्फी कैमरे में भी पोर्ट्रेट शॉट्स ले सकते हैं, लेकिन यहां हमें ब्लर के स्तर को सेट करने का विकल्प नहीं मिला। रेडमी नोट 9 ने यहां किनारों को पहचानने में अच्छा काम किया। हालांकि कम रोशनी में क्वालिटी गिर गई।

Verdict

Redmi Note 9 भारत में 11,999 रुपये से शुरू होता है और यह Redmi Note 8 से बहुत अधिक है, जिसे कंपनी ने 10,000 रुपये के अंदर रखा था। हालांकि हालिया जीएसटी बढ़ोतरी और रुपये के कमज़ोर होने के कारण कीमत में बढ़ोतरी ज़रूर हुई। रेडमी नोट 9 का बेस वेरिएंट अपने फुल-एचडी+ डिस्प्ले, शक्तिशाली मीडियाटेक हेलियो जी85 चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ अच्छा मूल्य देता है। यह 5,020 एमएएच की बड़ी बैटरी की बदौलत अच्छी बैटरी लाइफ देता है।

हालांकि, हमारे द्वारा रिव्यू किया गया वेरिएंट टॉप-एंड वेरिएंट था। 14,999 रुपये के साथ यह वेरिएंट सब-15,000 रुपये सेगमेंट में कुछ शक्तिशाली फोन के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, जैसे कि Realme 6 (रिव्यू), Poco M2 Pro (रिव्यू) और यहां तक कि Redmi Note 9 Pro (रिव्यू)। ये मॉडल Redmi Note 9 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन और बेहतर फीचर्स से लैस आते हैं, जिससे इस वेरिएंट की सलाह देना थोड़ा कठिन हो जाता है।

[ad_2]

Mobile review: OnePlus Nord Review in Hindi, वनप्लस नॉर्ड का रिव्यू

[ad_1]

OnePlus Nord को लॉन्च हुए अब कुछ दिन बीत चुके हैं और अब वक्त आ गया है कि हम इसको रिव्यू करें। वनप्लस नॉर्ड के 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की भारत में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह वेरिएंट केवल अमेज़न में बेचा जाएगा, हालांकि कब, इसकी फिलहाल कोई सटीक तारीख नहीं दी गई है। कंपनी यह ज़रूर पुष्टि कर चुकी है कि यह वेरिएंट सितंबर में आएगा। अब यदि आप इस वेरिएंट के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहते हैं तो आप इसके अन्य दो वेरिएंट खरीद सकते हैं, जो 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के साथ आते हैं और इनकी कीमत 30,000 और इससे कम हैं और आज हम OnePlus Nord के टॉप-वेरिएंट को ही रिव्यू कर रहे हैं।

वनप्लस को ही नहीं बल्कि फैन्स को भी इस ‘किफायती’ OnePlus Nord के साथ बहुत उम्मीदें हैं और हम भी इस फोन को रिव्यू करने के लिए उत्सुक हैं। तो आइए देखते हैं कि वनप्लस नॉर्ड हमारी उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है? क्या यह वास्तव में अपने अधिक महंगे भाई-बहनों के समान अनुभव प्रदान कर सकता है? चलो पता करते हैं।

OnePlus Nord: design and display

वनप्लस ने नॉर्ड को OnePlus 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन से अलग बनाने के लिए इसके डिज़ाइन को अलग रखा है। वनप्लस नॉर्ड की डिज़ाइन शैली कुछ हद तक Oppo और Realme के फोन से मेल खाती है और हम इसमें आश्चर्यचकित नहीं है क्योंकि ये सभी ब्रांड एक ही परिवार का हिस्सा हैं। हालांकि इसमें अलर्ट स्लाइडर का शामिल होना और बटन और पोर्ट का वही पुराना स्टाइल हमें इसके OnePlus फोन होने का अहसास दिलाता है।

पॉलीकार्बोनेट से बने फोन के लिए क्वालिटी को अच्छा कहा जा सकता है। आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है। हमे नॉर्ड यूनिट पर ब्लू मार्बल रंग काफी पसंद आया, जो हमरी रिव्यू यूनिट का भी रंग है। इसके अलावा फोन को ग्रे ऑनिक्स रंग में भी पेश किया गया है।

अन्य वनप्लस फोन की तरह ही OnePlus Nord पर भी स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं है, क्योंकि सिम ट्रे केवल दो नैनो-सिम कार्ड का सपोर्ट करता है। यह 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट में भी आता है, जिसमें शायद आपको स्टोरेज की कमी न खले।

वनप्लस स्मार्टफोन्स अपने एमोलेड डिस्प्ले के लिए जाने जाते हैं और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि वनप्लस ने इस कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर समझौता नहीं किया है। इसका डिस्प्ले पैनल भी एमोलेड है। डिस्प्ले के किनारे घुमावदार नहीं हैं जैसे कि OnePlus 8 पर हैं, लेकिन एक के बजाय इसमें दो सेल्फी कैमरों के लिए कटआउट है। डिस्प्ले साइज़ 6.44 इंच है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080×2400) के साथ आता है। फोन HDR10+ के साथ आता है। यह कुल मिला कर अच्छा पैनल है, जिसमें ब्लैक लेवल अच्छे दिखते हैं और रंग भी भरपूर मात्रा में दिखाई देते हैं। हालांकि सफेद बैकग्राउंड पर कलर टोन में कुछ अंतर दिखाई देता है और यह कुछ अपडेट्स के बाद भी ठीक नहीं हुआ। हालांकि यह बेहद ध्यान से देखने पर ही नोटिस होता है।

OnePlus Nord के साथ आपको एक सिलिकॉन बंपर केस, टाइप-सी केबल, फास्ट चार्जर और स्टिकर्स मिलते हैं।

OnePlus Nord: specifications

वनप्लस नॉर्ड भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ आता है। इस चिपसेट में क्वालकॉम एक्स52 5जी मॉडम मिलता है और इसे 7 एनएम प्रोसेस पर बनाया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730जी की तुलना में बेहतर प्रोसेसिंग क्षमताओं और 30 प्रतिशत तक तेज़ ग्राफिक्स रेंडरिंग का वादा करता है।

भारत में, OnePlus Nord के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, जो केवल अमेज़न पर सितंबर से मिलेगा। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 12 जीबी रैम वेरिएंट, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है।

OnePlus Nord की मोटाई 8.2 मिलीमीटर है और इसका वज़न 184 ग्राम है। आपको एनएफसी, वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ 5.1, और नेविगेशन सहित नेविगेशन सिस्टम के लिए सपोर्ट मिलता है। फोन में सिंगल स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। नॉर्ड के पास कोई आधिकारिक आईपी प्रमाणन नहीं है, इसलिए आपको पानी से थोड़ा सावधान रहना होगा। Warp Charge 30T फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आपको 4,115mAh की बैटरी मिलती है।

OnePlus का अनुभव बिना OxygenOS के पूरा नहीं होता। रिव्यू के समय फोन सॉफ्टवेयर वर्ज़न 10.5.2 पर चल रहा था, जिसमें जुलाई सुरक्षा पैच था। इसका इंटरफेस और इसमें मिलने वाले फीचर्स फ्लैगशिप OnePlus फोन के समान हैं। ज़ेन मोड, बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर और एंबिंट डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट एनिमेशन इत्यादि को कस्टमाइज़ करने के विकल्प भी हैं। वनप्लस ने दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और नॉर्ड के लिए तीन साल के सुरक्षा अपडेट का भी वादा किया है।

वनप्लस के अन्य फोन की तुलना में वनप्लस नॉर्ड में कुछ सॉफ्टवेयर बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा एक है Google का स्टॉक डायलर और मैसेज एप्लिकेशन का शामिल होना। ऑक्सिजन ओएस के डायलर और मैसेज ऐप को हटा कर ये देने का कोई स्पष्ट कारण साझा नहीं किया गया, लेकिन बस यह कहा गया कि इसके शोध के आधार पर, कंपनी ने यह महसूस किया कि मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदार Google के ऐप के साथ बेहतर अनुभव ले पाएंगे। हमें Google के स्टॉक ऐप्स से कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह निराशाजनक बात है कि नॉर्ड यूज़र्स को उन भारत-विशिष्ट सुविधाओं का अनुभव नहीं मिलेगा, जो वनप्लस ने अपने डायलर और मैसेज ऐप में वर्षों से जोड़े हैं।

दूसरा बदलाव कैमरा ऐप में किया गया है। इसमें आप अपनी आकिरी फोटो को बेहद आसानी से ऐप से ही साझा कर सकेंगे। इसके लिए आपको प्रीव्यू पर टैप करने रखना होगा और आपको सीधा ऐप्स चुनने का विकल्प मिल जाएगा।

OnePlus Nord: performance

वनप्लस के अनुसार, नॉर्ड यूज़र्स को इस फोन में फ्लैगशिप फोन की तरह ही स्मूथ और फास्ट परफॉर्मेंस मिलेगी और हमे कहना होगा कि यह बहुत अच्छा काम करता है। नियमित उपयोग के साथ, हमने वास्तव में वनप्लस नॉर्ड और वनप्लस के फ्लैगशिप फोन के बीच ज्यादा अंतर नहीं देखा। इंटरफेस बहुत स्मूथ और फास्ट था, ऐप्स लोड होने में और बंद होने में तेज़ थे और ऐप्स के बीच स्विच करना भी काफी सरल था। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर बहुत अच्छी तरह से काम करता है। फेस अनलॉक भी काफी तेज़ और सटीक है।

OnePlus के डिस्प्ले में वीडियो बहुत अच्छे दिखाई देते हैं, खास तौर पर यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एचडीआर वीडियो स्ट्रीम करने पर। नॉर्ड पर Dirac के सॉफ्टवेयर एनहेंसमेंट के कारण सिंगल स्पीकर पर भी लाउड साउंड का अनुभव मिलता है।

हमने एक हफ्ते के लिए वनप्लस नॉर्ड का उपयोग किया और इसकी बैटरी लाइफ काफी ठोस थी। हमें आसानी से एक चार्ज पर डेढ़ दिन का बैकअप मिल गया। बहुत सारे गेम खेलने और कैमरे का उपयोग करने पर भी यह पूरा दिन निकालने में कामयाब रहा। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में, OnePlus Nord लगभग 14.5 घंटे तक चला, जो कि काफी अच्छा समय है। इसके साथ आने वाले चार्जर से फोन एक घंटे में लगभग 93 प्रतिशत तक चार्ज हो गया, जो काफी तेज है।

OnePlus Nord: cameras

वनप्लस नॉर्ड में कुल छह कैमरे हैं – चार पीछे और दो सामने। मुख्य रियर कैमरा ठीक वही है जो आपको OnePlus 8 के साथ मिलेगा। कंपनी ने ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन भी रखा है, जो देखने में अच्छा है। अन्य तीन कैमरे 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए, आपको एक 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX616 लेंस मिलता है और 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस।

कैमरा ऐप वनप्लस 8-सीरीज़ के फोन के समान है और कार्य भी समान तरह से करता है। दिन के उजाले में, OnePlus Nord पर मुख्य रियर कैमरा अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है। हमने पाया कि शॉट्स में डिटेल आम तौर पर अच्छे थे, रंग भी अच्छे आए और एचडीआर ने अच्छे से काम किया। OnePlus 8 की तुलना में डायनेमिक रेंज में थोड़ी कमी महसूस हुई। मुख्य कैमरा डिफॉल्ट रूप से 12-मेगापिक्सल पर फोटो शूट करता है, लेकिन आप पूरे रिज़ॉल्यूशन पर भी शूट करने का विकल्प चुन सकते हैं।

वाइड एंगल वाले कैमरे ने तुलनात्मक रूप से कमज़ोर डिटेल को कैप्चर किया, लेकिन इसने रंगों और एचडीआर के साथ अच्छा काम किया। नॉर्ड पर कोई ऑप्टिकल ज़ूम नहीं है। इसके बजाय, आप मुख्य कैमरा का उपयोग कर 10x तक डिज़िटल ज़ूम कर सकते हैं, लेकिन क्वालिटी के साथ समझौता होता है। क्लोज़-अप दिन के उजाले में अच्छा लगता था, अच्छी डिटेल आई, लेकिन कई बार रंग बढ़ जाते हैं। ऑटोफोकस सिस्टम काफी तेज़ था।

पोर्ट्रेट शॉट्स प्राइमरी कैमरे का उपयोग करके बैकग्राउंड अच्छे से ब्लर होता है, हालांकि इसमें ब्लर के लेवल को सेट नहीं किया जा सकता है। मैक्रो कैमरा ने अपना काम निभा लिया, लेकिन यह बहुत अच्छा नहीं था, और केवल तभी उपयोगी था जब हमारे सब्जेक्ट के चारों ओर अच्छी रोशनी थी।
सेल्फी कैमरा की बात करें तो दिन के उजाले में प्राइमरी सेल्फी कैमरा अच्छी डिटेल कैप्चर करता था, स्किन की टोन अच्छी दिखी और एचडीआर को अच्छी तरह से संभाला गया। कम रोशनी में, डिटेल में कमी आई और कुल क्वालिटी भी औसत थी।

डिफॉल्ट रूप से पूरे 32-मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर सेल्फी कैप्चर की जाती है, हालांकि यदि आप पोर्ट्रेट मोड पर जाते हैं, तो फोन 8-मेगापिक्सल शॉट्स लेता है। वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा एक अच्छा जोड़ है, लेकिन हम चाहते हैं, कि वनप्लस अपने कलर प्रोफाइल को थोड़ा बेहतर बनाए।

Verdict

यदि आपके पास वर्तमान में OnePlus 6 जैसे पुराने वनप्लस स्मार्टफोन हैं, तो नॉर्ड एक अच्छा अपग्रेड होना चाहिए। हमें नहीं लगता कि बहुत से लोगों को वनप्लस नॉर्ड में क्वालकॉम के 800-सीरीज़ के प्रोसेसर न होने की कमी महसूस होगी, क्योंकि यह दिन-प्रतिदिन के उपयोग में अच्छा परफॉर्म करता है। OnePlus Nord वर्तमान में भारतीय बाज़ार में सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है, जो इसे एक अनूठा लाभ देता है। हालांकि प्रतियोगिता दमदार है, Redmi K20 Pro और Realme X3 सीरीज़ जैसे फोन 4G से लैस अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ आते हैं और कुछ मामलों में बेहतर नहीं भी बोले तो समान फीचर्स से लैस आते हैं। OnePlus Nord भले ही स्पेसिफिकेशन के मामले में इन स्मार्टफोन से प्रतिस्पर्धा न कर सके, लेकिन जब आप सॉफ्टवेयर को ध्यान में रखते हैं और समय पर अपडेट का वादा लेते हैं, तो यह आपके लिए एक आकर्षक डील बन जाता है।

[ad_2]

Mobile Review: Realme C11 Review in Hindi, रियलमी सी11 का रिव्यू

[ad_1]

Realme C11 स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती कीमतों की समस्या के समाधान के रूप में आता है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है और यह Realme C3 के नीचे फिट बैठता है। इस समय भारत के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर कोविड और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के कारण सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। यदि आपका बजट 10,000 रुपये से कम है तो मात्र 500 रुपये का अंतर भी आपके निर्णय को बदल सकता है।

Realme C3 (रिव्यू) को इस साल की शुरुआत में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसकी कीमत 8,999 रुपये हो गई है, जो Narzo 10A (रिव्यू) के काफी करीब है, जिसे मई में 8,499 रुपये में घोषित किया गया था, लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है और यह कीमत नए रियलमी सी11 से मात्र 1,000 रुपये अधिक है। इन सब के चलते ग्राहकों काफी आसानी से उलझन में पड़ सकते हैं और इसी उलझन से उभारने के लिए हम आपके लिए Realme C11 का रिव्यू लेकर आए हैं। यहां हमने इस फोन को हर तरह से टेस्ट किया है, जिससे आपके लिए यह फैसला लेना आसान हो जाए कि आपको रियलमी सी11 को खरीदना चाहिए या नहीं।
 

Realme C11 price in India, specifications

Realme C11 को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। रियलमी ने इस फोन में नया MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया है, जो मीडियाटेक की गेमिंग सीरीज़ का बजट प्रोसेसर है। इसके अलावा नया Realme C11 स्मार्टफोन Realme C3 और Narzo 10A से काफी मेल खाता है। इसमें आपको बहुत ही समान 6.5 इंच (720×1600 पिक्सल) एचडी+ डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी मिलती है।

प्राइमरी रियर कैमरे में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है, जबकि अन्य दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह एक मामूली सुधार प्रतीत होता है, लेकिन अपर्चर एफ/1.8 से एफ/2.2 पर गिर जाता है, जिसका मतलब है कि नया फोन एक्सपोजर में उतनी रोशनी नहीं ले सकता है, जितनी रियलमी सी3 और नार्ज़ो 10ए। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल और एफ/2.4 अपर्चर के साथ समान बना हुआ है।
 

यह एक डुअल-सिम डिवाइस है, जिसमें VoLTE का सपोर्ट दिया गया है। यह केवल सिंगल-बैंड वाई-फाई का समर्थन करता है, लेकिन ब्लूटूथ वर्ज़न 5 है। आपको कम्पास और जाइरोस्कोप सहित सभी सामान्य सेंसर मिलते हैं। डेडिकेटेड स्लॉट में माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एक माइनस पॉइंट यह है कि Realme C3 की तरह ही इसमें भी कोई फिंगरप्रिंट रीडर नहीं है।
 

Realme C11 design

जहां तक बजट फोन की बात है, हमें लगता है कि रियलमी सी11 काफी अच्छा लगता है। यह अन्य बजट रियलमी फोन की तरह ही है। स्क्रीन की साइड में पतले बेज़ल है, लेकिन नीचे की ओर काफी मोटी चिन मिलती है। ऊपर वॉटरड्रॉप नॉच मिलता है।

फोन में आपको चुनने के लिए रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंग के विकल्प मिलते हैं। बॉडी प्लास्टिक से बनी है। पीछे एक टेक्स्चर दिया गया है, जो इसकी ग्रिप को बढ़ाता है और इसे पकड़ना आसान हो जाता है। बैक में अन्य रियलमी फोन के कैमरा मॉड्यूल के विपरीत चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें केवल दो कैमरे सेट हैं। वॉल्यूम बटन दायीं ओर पावर बटन के ऊपर सेट हैं। कंपनी ने इस बजट फोन में भी माइक्रो-यूएसबी का उपयोग किया है। हमें लगता है कि अब कंपनी को इससे आगे बढ़ना चाहिए। नीचे की तरफ 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट और सिंगल स्पीकर भी मिलता है।
 

इसका वज़न 196 ग्राम है और मोटाई 9.1 मिलीमीटर है। Realme C11 अपेक्षाकृत भारी है। हमने एक हाथ से उपयोग थोड़ा मुश्किल पाया, लेकिन टेक्स्चर वाला बैक पैनल इस फोन को हथेली से फिसलने नहीं देता है। यह एक महंगे फोन की तरह नहीं दिखता है, लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी ठोस है। हालांकि हमें अच्छा लगता यदि फ्रंट में एक अच्छी ग्लास प्रोटेक्शन मिलती।
 

Realme C11 performance, battery life and software

एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने के नाते, Realme C11 आपको सभी एंड्रॉयड ऐप्स को आसानी से चलाने का मौका देता है, लेकिन अनुभव हमेशा शानदार नहीं होता। कई बार मैने पाया कि फोन को स्टैंडबाय से जगाने और ऐप ड्रॉयर या टास्क स्विचर को खोलने जैसे सिंपल कामों में भी फोन हल्का सा लैग होता है। हल्का-फुल्का सा लैग ऐप को लॉन्च करने, गैलरी में फोटो स्क्रोल करने या मल्टीटास्किंग के दौरान भी देखने को मिला, लेकिन इसने हमारा ध्यान उतना नहीं खींचा। यह निराशाजनक है कि इसका यूसेज अनुभव स्मूथ नहीं था।
 

यदि आप आजकल आने वाले कुछ दमदार गेम्स खेलने के शौकीन हैं, तो आपको अपना बजट थोड़ा बढ़ाना होगा। PUBG Mobile डिफॉल्ट रूप से गेम की सबसे लो ग्राफिक्स सेटिंग में चलता है और इसके बावज़ूद गेमप्ले बहुत सारे ग्लिच और लैग से भरा हुआ था। हालांकि PUBG Mobile Lite इसमें अच्छा चलता है। PUBG Mobile की तरह ही Asphalt 9: Legends को चलाने में भी स्मार्टफोन ने काफी संघर्ष किया। कुल मिला कर गेमिंग का अनुभव बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन अच्छी बात यह है कि कम से कम फोन गर्म तो नहीं हुआ।

इस फोन की कीमत को देखते हुए स्क्रीन काफी अच्छी है। रंग अच्छे दिखते हैं और व्यूइंग एंगल भी अच्छे थे। वीडियो ठीक दिखते हैं, लेकिन स्पीकर का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। म्युज़िक चुभता है और हमने पाया कि डायलोग भी साफ नहीं थे।

बैटरी लाइफ बेहतरीन है। लो-एंड प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ है फोन ने हमारे एचडी वीडियो लूप बैटरी टेस्ट में 28 घंटे, 25 मिनट का समय दिया। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के साथ, बहुत सारे ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग, कुछ कैमरा उपयोग और एक छोटे से गेमिंग सेशन के बाद एक चार्ज में बेहद आसानी से डेढ़ दिन निकाल दिया।
 

Realme का सॉफ्टवेयर आम तौर पर समस्या-मुक्त होता है। हमें Realme UI ब्राउज़र द्वारा पुश किए गए कुछ “समाचार” आर्टिकल को छोड़कर, विज्ञापनों या स्पैमी नोटिफिकेशन से परेशानी नहीं हुई। फोन में होमस्क्रीन पर Chrome मिलता है, ऐसे में इस ब्राउज़र की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी, लेकिन निराशाजनक बात यह है कि हम इसे न ही अक्षम कर पाए और न ही अनइंस्टॉल। Realme UI स्टॉक एंड्रॉयड की तरह दिखता है और व्यवहार करता है और इसमें थीम सहित कुछ कस्टमाइज़ेशन भी शामिल की गई हैं।
 

Realme C11 cameras

Realme C11 में पैनोरामा, टाइम लैप्स और स्लो-मो जैसे कुछ मोड्स शामिल हैं और Realme का दावा है कि C11 का नाइट मोड इस प्राइस सेगमेंट के लिए पहला है। अन्य ऐप्स की तरह ही फोन कैमरा ऐप को भी तेज़ी से लोड नहीं कर पाता है।

फोटो की क्वालिटी कुछ हद तक निराशाजनक थी, हालांकि हमें इसकी कीमत को भी ध्यान में रखना पड़ेगा। फिर भी आपको बताते चलें कि कैमरा रंगों को अच्छी तरह से ढ़ालने में सक्षम नहीं था और तस्वीरों में डिटेल की कमी भी साफ महसूस हुई। फूल और पत्तियां हर शॉट में प्राकृतिक नहीं दिखें और हमने C11 को एक्सपोज़र के लिए भी जूझते देखा।
 

पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड धुंधला दिखता है, लेकिन एक्सपोज़र खराब था। शॉट लेने से पहले या बाद में ब्लर के लेवल को सेट करने का कोई तरीका नहीं है। हमने जो कुछ क्लोज़-अप लिए, वे आश्चर्यजनक रूप से अच्छी तरह से सामने आए। कुल मिलाकर, तस्वीरें फोन की स्क्रीन पर काफी अच्छी दिखती हैं और आप इसे थोड़ा बढ़ा और क्रॉप भी कर सकते हैं।

जब बात कम रोशनी की आती है, तो Realme C11 वास्तव में संघर्ष करता है। हमारे बहुत से शॉट्स बहुत खराब थे, हालांकि कुछ काम चलाने लायक थे। फोन को फोकस लॉक करने में परेशानी हुई और हल्की सी गतिविधी के बाद हमें स्क्रीन पर टैप कर फिर से फोकस को लॉक करना पड़ता था।
 

नाइट मोड ने एक बड़ा बदलाव किया, लेकिन यह हर शॉट को बेहतर नहीं बना पाया। फोन को अभी भी फोकस करने में परेशानी हुई, और परिणाम भी थोड़े क्रॉप्ड आएं, इसलिए आपको फ्रेम कंपोजिशन में थोड़ा ध्यान देना होगा। नाइट मोड शॉट्स में बेहतर कंट्रास्ट मिलता है और फ्रेम में शामिल चमकीले हिस्से शार्प आए। दूसरी ओर, कम रोशनी वाले क्षेत्रों में डिटेल की कमी साफ दिखाई दी। तस्वीरों में नॉइस (दानें) भी काफी दिखाई दी।
 

Verdict

स्मार्टफोन ब्रांड्स द्वारा लंबे समय से दी जा रही छूट और कीमत में कटौतियों के बाद, अब हम मार्केट में लागत को बढ़ते हुए देख रहे हैं। लॉन्च होने के कुछ सप्ताह बाद ही कई मॉडलों की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसका मतलब है कि खरीदारी का निर्णय लेने से पहले ग्राहकों को बहुत सारी गणना और तुलनाओं को फिर से करना होगा। यह काफी निराशाजनक है कि Realme C11 स्मार्टफोन Realme C3 और Realme Narzo की तुलना में अधिक महंगा और कम शक्तिशाली है। 

हमें बेहतर प्रदर्शन निश्चित तौर पर पसंद आता और यह भी स्पष्ट है कि 2 जीबी रैम अपर्याप्त है। C11 को इस्तेमाल करने का अनुभव स्मूथ नहीं था, लेकिन आप अपनी ज़रूरत के अधिकांश ऐप चला सकेंगे। कैमरा का प्रदर्शन औसत है।

एंट्री-लेवल सेगमेंट में आने वाले अन्य फोन के मुकाबले यह अभी भी एक सभ्य फोन है। हालांकि, यदि आप थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं, तो आप इसके बजाय Realme Narzo 10A ले सकते हैं। इसके अलावा, आप Xiaomi की आगामी Redmi 9 सीरीज़ की प्रतीक्षा कर सकते हैं, या सैमसंग, इनफिनिक्स और हॉनर के हाल ही में लॉन्च किए गए बजट मॉडल की ओर भी जा सकते हैं।

[ad_2]