Mobile Review: Realme 6i First Impressions in Hindi, रियलमी 6आई में कितना दम? पहली नज़र में…

[ad_1]

Realme हाल के दिनों में भारतीय मार्केट में बेहद ही आक्रामक कंपनी के तौर पर उभरी है। कंपनी ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किए हैं। रियलमी नार्ज़ो 10 सीरीज़ और Realme C सीरीज़ को 12,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट के लिए लाया गया, जबकि Realme 6 सीरीज़ के फोन 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के प्राइस रेंज के हैं। दोनों सेगमेंट के बीच एक हिस्सा बचा हुआ है जिसके लिए Realme 6i को लाया गया है। फोन लॉन्च से पहले मुझे Realme 6i के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला। पहली नज़र में यह स्मार्टफोन मुझे कुछ ऐसा लगा…

Realme 6 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत और परफॉर्मेंस ने मुझे बेहद ही प्रभावित किया था। लेकिन इसका ‘वैल्यू फॉर मनी’ टैग ज्यादा लंबा नहीं टिका नहीं। क्योंकि जीएसटी दरें बदल जाने के बाद फोन की कीमतें बढ़ा दी गईं। अब कंपनी की नई पेशकश Realme 6i बहुत हद तक रियलमी 6 की पुरानी वाली कीमत की याद दिलाता है। रियलमी 6आई को रियलमी 6 (रिव्यू) का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न माना जा सकता है। दोनों के बीच कई समानताएं भी हैं।

रियलमी 6आई का डिज़ाइन रियलमी 6 से काफी मेल खाता है। दोनों फोन के फिजिकल डाइमेंशन एक जैसे हैं। लेकिन आप दोनों फोन के बीच कभी कंफ्यूज नहीं होंगे। Realme 6i सिर्फ सिंगल टोन फिनिश के साथ आता है जिसे लूनर व्हाइट और एक्लिप्स ब्लैक के नाम से जानते हैं। पिछले हिस्से पर कई स्ट्रीक्स हैं। लेकिन सही एंगल पर रोशनी के बाउंस होने पर ही ये विज़िबल होते हैं। मेरे पास एक्लिप्स ब्लैक यूनिट आया जिसपर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। Realme ने फ्रेम में मैट फिनिश का इस्तेमाल किया है जो हाथों में बढ़िया एहसास देता है।

दोनों स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। मज़ेदार बात यह है कि सस्ते हैंडसेट में भी कंपनी ने 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया है। एक मात्र यह फीचर रियलमी 6आई को भीड़ से अलग करता है। सेल्फी कैमरे को स्क्रीन में टॉप पर बायीं ओर जगह मिली है। इस पर कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है।

Realme 6i में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि वॉल्यूम बटन बायीं तरफ हैं। इनकी प्लेसमेंट में कोई दिक्कत नहीं है। एक हाथ से फोन इस्तेमाल करते वक्त भी इन तक पहुंच पाने में दिक्कत नहीं होती। फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी पोजीशन को लेकर कोई शिकायत नहीं है और यह बेहद ही तेज़ी से फोन को अनलॉक करता है। डिस्प्ले की साइज़ ऐसी है कि फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती।

सिम ट्रे को बायीं तरफ जगह मिली है, वॉल्यूम बटन के ठीक ऊपर। इसमें तीन स्लॉट हैं- दो नैनो सिम के लिए और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए। निचले हिस्से में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, प्राइमरी माइक्रोफोन, स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। Realme 6i की मोटाई 8.9 मिलीमीटर है और इसमें रियलमी 6 की तरह 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, यह रियलमी 6 की तरह 30 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ नहीं आता है। आपको 20 वॉट का चार्जर मिलेगा।

पिछले हिस्से पर कैपसूल के आकार का कैमरा मॉड्यूल है। जो रियलमी स्मार्टफोन की पहचान बन चुका है। यह सेटअप थोड़ा उभार वाला है, लेकिन किनारे पर मौज़ूद मेटल रिम से कैमरा लेंस की सेफ्टी बनी रहेगी। Realme 6i में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर भी दिया गया है। यह बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर है। Realme 6 की टेस्टिंग के दौरान मुझे इसकी परफॉर्मेंस पसंद आई थी। रियलमी 6आई में हीलियो जी90टी के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है, अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के ज़रिए। Realme ने इस फोन के शुरुआती वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये और टॉप मॉडल का दाम14,999 रुपये रखा है।

Realme 6i आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI 1.0 के साथ आता है। हमारे रिव्यू यूनिट में कंपनी ने जून का सिक्योरिटी पैच दिया है। फोन में पहले से कई अनचाहे ऐप मौज़ूद थे। स्मार्टफोन के साथ बिताए थोड़े वक्त में मुझे कभी लैग का एहसास नहीं हुआ। लेकिन इस बारे में विस्तार से चर्चा रिव्यू के दौरान करेंगे।

मेरे विचार से Realme ने रियलमी 6आई को बिल्कुल सही वक्त पर मार्केट में उतारा है। यह बहुत हद तक Realme 6 जैसा है, जिसे एक खूबी माना जाएगा। स्पेसिफिकेशन थोड़े कमज़ोर हैं। लेकिन कीमत भी तो कम हुई है। प्रतीत होता है कि रियलमी 6आई उन लोगों को पसंद आएगा जो बजट में परफॉर्मेंस की तलाश करते हैं।

[ad_2]

Redmi 9 Prime में कितना दम? पहली नज़र में…

[ad_1]

Xioami ने हाल ही में Redmi Note 9 को लॉन्च किया था। हालांकि जीएसटी दर में बढ़ोतरी और कमज़ोर रुपये का प्रभाव बजट और मिड-रेंज मार्केट में ज़रूर देखने को मिला है। यदि हम रेडमी नोट 9 से पहले के भाई-बहनों को देखें तो Redmi Note 9 को आदर्श रूप से रुपये में 9,999 रुपये शुरू होना चाहिए था। हालांकि कंपनी ने ऊपर बताए कारणों से इस फोन को 11,999 रुपये में लॉन्च किया है। ऐसे में तंग बजट वाले ग्राहकों के पास प्रीमियम फोन के लिए भुगतान करने या अन्य ब्रांडों को देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इसी वजह से अब कंपनी ने Redmi 9 Prime को लॉन्च किया है, जो 9,999 रुपये से शुरू होता है और MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ आता है। क्या रेडमी 9 प्राइम अपनी कीमत के हिसाब से अच्छा मूल्य दे सकता है? हमें Redmi 9 Prime के साथ कुछ समय बिताने को मिला और यहां हम इस फोन के लेकर अपनी शुरुआती राय देने जा रहे हैं।

Redmi 9 Prime बदले हुए नाम के साथ Redmi 9 के ग्लोबल मॉडल के समान प्रतीत होता है। Redmi 9 Prime में 6.53-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलता, जिसमें सबसे ऊपर की ओर एक नॉच शामिल है। फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले रेडमी 9 प्राइम के लिए एक बड़ा लाभ है, क्योंकि इस कीमत पर अधिकांश प्रतियोगिता एचडी+ डिस्प्ले दे रहे हैं। पैनल के चारों ओर के बेजल्स मोटे हैं, लेकिन इस कीमत को देखते हुए, इतना समझौता बुरा नहीं है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है, जो कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में फोन को हल्की खरोंच से बचा सकता है।

Xiaomi ने डिवाइस के दायीं ओर सभी बटन सेट किए हैं और इन तक पहुंचना आसान है। सिम ट्रे बायीं ओर है और इसमें दो नैनो-सिम स्लॉट और एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का विकल्प मिलता है। आपको टॉप पर एक IR emitter भी मिलता है। रेडमी 9 प्राइम में नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन, स्पीकर और 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलता है।

Xiaomi ने Redmi 9 Prime में 5,020mAh की बैटरी दी है। यह Redmi Note 9 (रिव्यू) और Redmi Note 9 Pro (रिव्यू) के समान क्षमता है। हम नोट 9 सीरीज़ को रिव्यू कर चुके हैं, इसलिए उम्मीद करते हैं कि प्राइम की बैटरी से भी सभ्य बैकअप मिले। हालांकि नकारात्मक पक्ष यह है कि रेडमी 9 प्राइम का वज़न 198 ग्राम है। आप थोड़ी देर के लिए फोन का उपयोग करने के बाद उसे नोटिस करने लगते हैं। Xiaomi का कहना है कि रेडमी 9 प्राइम 18W फास्ट चार्जिंग में सक्षम है, लेकिन कंपनी आपको बॉक्स में 10W चार्जर देती है। साथ आने वाले चार्जर और बैटरी की क्षमता को देखते हुए, हमें लगता है कि Redmi 9 Prime को चार्ज होने में लंबा समय लगेगा।

बैक पैनल में Redmi 8 की तरह ही टेक्सचर्ड फिनिश है। ऊपरी रियर पर कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एक गोलाकार पैच है, जिसमें स्मूथ फिनिश है। यह डिज़ाइन काफी हद तक Poco X2 से मेल खाता है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर चमकदार फिनिश है। Redmi 9 Prime चार रंगों में उपलब्ध है – मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन, स्पेस ब्लू और सनराइज फ्लेयर। हमारे पास मैट ब्लैक वेरिएंट है।

Redmi 9 Prime में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है। उनके नीचे कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस सेटअप ने हमें Redmi Note 8 Pro की याद दिला दी। इस फोन के सेटअप में Xiaomi ने 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल, 5-मेगापिक्सल मैक्रो और 2-मेगापिक्सल डेप्थ के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।

रेडमी 9 प्राइम को पावर देने के लिए Xiaomi ने MediaTek Helio G80 चिपसेट को चुना है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसमें दो कॉर्टेक्स-ए75 कोर और छह कॉर्टेक्स-ए55 कोर हैं। स्मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है – 64 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम। इनकी कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये है। हमारे पास हाई-एंड मॉडल है।
 

Xiaomi ने रेडमी 9 प्राइम को MIUI 11 के साथ लॉन्च किया है। यह कस्टम स्किन एंड्रॉयड 10 पर आधारित है और हमारी यूनिट जुलाई 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच चला रही थी। पहले से बहुत सारे ब्लॉटवेयर इंस्टॉल आते हैं, जैसे GetApps, जो शुरुआती सेटअप प्रक्रिया के दौरान कई अन्य ऐप्स को इंस्टॉल करने का सुझाव देता है। हालांकि, सुझावों को खारिज करने के बाद भी, हमें Rummy King, Zili, Mi Pay, Mi Credit, Amazon Shopping, Facebook, WPS Office और कुछ गेम्स डिवाइस में पहले से इंस्टॉल मिलें। हालांकि भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित कोई भी ऐप इस लिस्ट में नहीं है।

इंटरफेस बहुत समान है, जो हमने अन्य Xiaomi स्मार्टफोन पर उपयोग किया है और यदि आप शाओमी के किसी फोन से अपग्रेड कर रहे हैं तो आपको इसे इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जब तक हम Redmi 9 Prime को हमारे बेंचमार्क और इन-डेप्थ टेस्टिंग में आज़मा नहीं लेते, हम इसके कैमरा और परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करने से फिलहाल बचेंगे। Redmi 9 Prime के रिव्यू के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। तब तक के लिए आप SabHindiWale.com के साथ बने रहें।

[ad_2]

Mobile review: Realme C12 First Impressions in Hindi, रियलमी सी12 में कितना दम?

[ad_1]

Realme C12 और Realme C15 भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी को Realme C11 (रिव्यू) को लॉन्च किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ कि अब कंपनी ने इसी सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। हालांकि भारत में हाल ही में जीएसटी बढ़ोतरी और कुछ अन्य कारणों के चलते सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों को बढ़ाया है, और सबसे ज्यादा प्रभावित बजट सेगमेंट हुआ है। इस बढ़ोतरी के चलते रियलमी के पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन की कीमतों में बड़े गैप आ गए हैं, और ये दो नए मॉडल इसी गैप को भरेंगे। रियलमी सी12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि, रियलमी सी15 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।

आज, हम Realme C12 को देखने जा रहे हैं, जो C11 से बहुत अलग नहीं है। इसका मतलब यह है कि नया फोन Realme C3 और Narzo 10A से काफी मेल खाएगा। मुख्य अंतर बैटरी और कैमरों जैसे कुछ क्षेत्रों में होगा। हमने शुरू में आपको दोनों फोन को लेकर अपनी पहली राय एक साथ देने की योजना बनाई थी, क्योंकि ये लगभग एक समान हैं। दुर्भाग्य से, रियलमी ने ज्यादा कीमत वाले मॉडल को भेजने में थोड़ा विलंब किया है, इसलिए आज यहां हम आपको सिर्फ Realme C12 को लेकर हमारा फर्स्ट इंप्रेशन देने जा रहे हैं।

Realme C12 एक स्टैंडर्ड पीले डब्बे में आता है। इस बार कंपनी ने बजट फोन के डब्बे में से केस (कवर) को गायब कर दिया है। इसके अलावा इसमें एक बड़ा चार्जर और एक फोन मिलता है। रियलमी सी12 की मुख्य विशेषता इसकी 6,000mAh की बैटरी है। यह Realme C11 में मिलने वाली क्षमता से 1,000mAh ज्यादा है, जिसकी वजह से C12 तुलनात्मक रूप से मोटा और भारी है।

ऑल-प्लास्टिक बॉडी मजबूत लगती है। Realme ने फोन के पीछे एक नया पैटर्न दिया है। बनावट पकड़ को आसान बनाने में मदद करती है और उंगलियों के निशान को कम पकड़ती है। हमे पावर ब्लू वेरिएंट प्राप्त हुआ है और यह फोन पावर सिल्वर में भी उपलब्ध है।

Realme C12 में दो नैनो-सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है। नीचे एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है, एक हेडफोन जैक और एक स्पीकर शामिल है। बैक पर एक कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिस तक आसानी से पहुंचने के लिए शायद आपकी उंगली का लंबा होना आवश्यक हो।

डिस्प्ले वही है जो आपको Realme C11 पर मिलता है। यह एक 6.5 इंच एचडी + (1,600×720) पैनल है, जिसमें नीचे एक मोटी चिन है और ऊपर की ओर एक वाटरड्रॉप नॉच। डिस्प्ले में रंग तो बजट फोन के हिसाब से सभ्य थे, लेकिन ब्राइटनेस थोड़ी कम थी। व्यूइंग एंगल ज्यादा वाइड नहीं है। यदि आप फोन के कोण को ज़रा भी बदलते हैं तो डिस्प्ले के किनारे काले प्रतीत होते हैं।

आपको Realme C12 में Realme C11 में शामिल MediaTek Helio G35 प्रोसेसर ही मिलता है। शुक्र है, सी12 में 3 जीबी रैम मिलती है, इसलिए सामान्य उपयोग सी11 की तुलना में थोड़ा फास्ट होना चाहिए। इसमें 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। अभी तक हमारा अनुभव अच्छा रहा है, लेकिन निश्चित रूप से इंटरफेस ज्यादा फास्ट महसूस नहीं होता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बहुत सारे ऐप और डेटा लोड करने पर यह कैमरा परफॉर्म होता है।

रियलमी सी12 Realme UI 1.0 पर चलता है, जो कि इस समय Android 10 पर आधारित है। इस समय फोन में अनचाहे ऐप्स थोड़ा कम हैं। Realme अपने स्वयं के बजाय Google के डायलर और मैसेज ऐप को उपयोग कर रही है। यह एक बढ़ता हुआ ट्रेंड है, जिसे हम बीबीके के अन्य स्मार्टफोन ब्रांडों जैसे Vivo, Oppo और OnePlus में भी देख रहे हैं।

Performance MediaTek Helio G35
Display 6.5 inches (16.5 cm)
Storage 32 GB
Camera 13 MP + 2 MP + 2 MP
Battery 6000 mAh
Price In India 10999
Ram 3 GB, 3 GB
Launch Date In India August 18, 2020 (Official)
Front Camera 5 MP
Battery 6000 mAh
Processor MediaTek Helio G35
Ram 3 GB
Rear Camera 13 MP + 2 MP + 2 MP
Display 6.5 inches
Operating System Android v10 (Q)
Sim Slots Dual SIM, GSM+GSM
Model C12
Launch Date August 18, 2020 (Official)
Custom Ui Realme UI
Price In India Rs. 8,999
Brand Realme
Sim Size SIM1: Nano, SIM2: Nano (Hybrid)
Network 4G: Available (supports Indian bands), 3G: Available, 2G: Available
Fingerprint Sensor Yes
Warranty 1 Year Manufacturer Warranty

Realme C12 का कैमरा मॉड्यूल C11 के समान है, लेकिन दो सेंसर के बजाय इसमें तीन मिलते हैं। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह Realme C11 के समान है। कैमरा कैसा परफॉर्म करता है यह तो इसकी टेस्टिंग के बाद ही पता चलेगा। रिव्यू पढ़ने के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

Realme C15 और Realme C12, Realme C11 के ऊपर एक मामूली बदलाव प्रतीत होते हैं, लेकिन सी-सीरीज़ और रियलमी 6-सीरीज़ के बीच कीमत में बड़े अंतर को भरने के लिए यह अच्छे विकल्प हैं। रियलमी के पास Narzo 10A भी है, जिसकी कीमत नए मॉडलों से मेल खाती है। इसकी बैटरी नए मॉडल से बड़ी नहीं है, लेकिन यह फास्ट प्रोसेसर के साथ आता है। क्या रियलमी सी12 में बड़ी बैटरी का शामिल होना इसे 8,999 रुपये कीमत के लायक बनाता है?

[ad_2]