Mobile Review: Realme 6i Review in Hindi, रियलमी 6आई का रिव्यू

[ad_1]

Realme ने हाल ही में 15,000 रुपये से कम वाले प्राइस रेंज में अपने स्मार्टफोन Realme 6i को उतारा। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 6 से ही प्रेरित है जिसे इस साल ही लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त रियलमी 6 एक बेहतरीन विकल्प था। लेकिन जीएसटी दरों में बदलाव के साथ इसकी कीमत बढ़ गई और अब यह हर किसी के बजट में नहीं आता। रियलमी 6आई के कई अहम स्पेसिफिकेशन रियलमी 6 वाले ही हैं, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। थोड़े कमज़ोर स्पेसिफिकेशन और कम कीमत रखकर Realme ने पर्फेक्ट फॉर्मूला ढूंढ लिया है? Realme 6i के रिव्यू में इसके बारे में जानें…

Realme 6i design:

रियलमी लंबे समय से “i” नाम वाला हैंडसेट पेश करती आई है। कंपनी की रणनीति रही है कि मौज़ूदा मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन कमज़ोर किए जाएं, ताकि कीमत कम हो जाए। लेकिन इस बार बदलाव बेहद ही मामूली हैं। कुल मिलाकर डिज़ाइन और डाइमेंशन में कोई अंतर नहीं रहता। अंतर हासिल करने के लिए Realme ने फोन का लूनर व्हाइट और इक्लिप्स ब्लैक कलर वेरिएंट पेश किया है। इसकी तुलना में Realme 6 (Review) के कलर वेरिएंट ज्यादा लुभावने हैं।
रियलमी 6आई में आपको किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, क्योंकि इसका डिज़ाइन Realme 6 से मेल खाता है। मुझे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर पसंद है, लेकिन यह पोज़ीशन भी खराब नहीं है। पोज़ीशन ऐसी है आपका अंगूठा आसानी से इस पर आकर टिकता है, जब आप फोन को दायें हाथ से पकड़े हुए हों। कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर क्लिकेबल है और यह पावर बटन का भी काम करता है। मुझे यह भी अच्छा लगा कि Realme 6i बहुत चौड़ा नहीं है। यानी ग्रिप अच्छी रहती है। मैं आसानी से डिस्प्ले के हर किनारे तक पहुंच सका।

Realme ने वॉल्यूम बटन को बायीं तरफ सिम ट्रे के साथ जगह दी है। बटन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और ये क्लिकी फीडबैक देते हैं। रियलमी ने इस डिवाइस के लिए प्लास्टिक फ्रेम पर मैट फिनिश चुना है। जो अच्छा अनुभव देता है। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर आसानी से फिंगरप्रिंट और धब्बों के निशान पड़ जाते हैं। खासकर एक्लिप्स ब्लैक वेरिएंट में, जिसे हमने रिव्यू किया। पिछले हिस्से पर कैमरा सेंसर्स कैपसूल शेप वाले मॉड्यूल में मौज़ूद हैं। यह रियलमी स्मार्टफोन के लिए आम हो चला डिज़ाइन है। आपको निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम जैक और स्पीकर मिलेगा।

भले ही पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट के निशान आसानी से पड़ जाते हैं, लेकिन मुझे Realme 6i का डिज़ाइन काफी पसंद आया। इसके 191 ग्राम वज़न को मैनेज करना आसान है। यह कभी भी बहुत वज़नदार या हाथों में असहज नहीं लगता।

Realme 6i specifications:

Performance MediaTek Helio G90T
Display 6.5 inches (16.51 cm)
Storage 64 GB
Camera 48 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP
Battery 4300 mAh
Price In India 14999
Ram 4 GB, 4 GB
Quick Charging Yes
Operating System Android v10 (Q)
Sim Slots Dual SIM, GSM+GSM
Model 6i
Launch Date 44036
Custom Ui Realme UI
Brand Realme
Sim Size SIM1: Nano, SIM2: Nano
Network 4G: Available (supports Indian bands), 3G: Available, 2G: Available
Fingerprint Sensor Yes
Audio Features Dolby Atmos
Fm Radio Yes
Audio Jack 3.5 MM
Loudspeaker Yes
Warranty 1 Year Manufacturer Warranty

इस फोन के स्पेसिफिकेशन में सबसे गौर करने वाली बात है 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले। यह फीचर 15,000 रुपये के प्राइस रेंज में आम नहीं है। इस कारण से Realme 6i को एक अलग पहचान मिलती है। 6.5 इंच की स्क्रीन फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1080×2400 पिक्सल) के साथ आती है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। मुझे लगा कि डिस्प्ले के व्यूइंग एंगल अच्छे हैं और इसकी ब्राइटनेस आउटडोर के लिए पर्याप्त है।

रियलमी 6आई में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो Realme 6 का भी हिस्सा है। Realme ने इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं- 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम। दोनों ही वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। मेरे पास रिव्यू के लिए 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट मौज़ूद था।

Realme 6i performance: Up to speed

रियलमी 6आई इस्तेमाल के दौरान कभी धीमा नहीं पड़ा। यूज़र इंटरफेस बेहद ही स्मूथ है, खासकर जब डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ पर सेट है। डिफॉल्ट में यह ऑटो पर सेट रहता है, लेकिन आप चाहें तो 90 हर्ट्ज़ या 60 हर्ट्ज़ के बीच स्विच कर सकते हैं। इस पैनल के व्यूइंग एंगल्स बेहतरीन हैं।

मीडियाटेक हीलियो जी90टी एक पावरफुल प्रोसेसर है। यह पावरफुल ग्राफिक्स वाले ऐप्स और गेम्स को हैंडल करने में पूरी तरह से सक्षम है। आम इस्तेमाल में कभी कोई दिक्कत नहीं आई। मैं आसानी से कई ऐप्स डाउनलोड कर सका और उनके बीच मल्टीटास्क कर पाया। किनारे पर मौज़ूद फिंगरप्रिंट स्कैनर तेजी से फोन को अनलॉक करता है। फेस रिकग्निशन के बारे में भी ऐसा कहा जा सकता है।

Realme 6i की बैटरी लाइफ में काफी दम है। फोन ने आसानी से पूरे दिन साथ दिया। दिन के अंत में थोड़ी बैटरी बची हुई थी। इसमें मौज़ूद 4,300 एमएएच बैटरी ने वीडियो लूप टेस्ट में 19 घंटे 22 मिनट में दम तोड़ा। Realme रिटेल बॉक्स में 20 वॉट चार्जर देती है। इसके बारे में आधे घंटे में 44 प्रतिशत चार्ज करने का दावा है। वैसे बता दें कि स्मार्टफोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट है। अगर आपके पास कंपेटेबल चार्जर हो तो बैटरी चार्ज करने का वक्त और कम हो जाएगा।

Realme 6i cameras: Decent for the price

रियलमी 6आई का कैमरा हार्डवेयर रियलमी 6 से थोड़ा अलग है। महंगे वाले मॉडल में आपको 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसकी जगह आई मॉडल में 48 मेगापिक्सल कैमरे का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, एक ब्लैक और व्हाइट पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप रियलमी 6 वाला ही है। इसमें एआई सपोर्ट है और यह आसानी से सीन डिटेक्ट कर ले। यह ब्राइट सीन में एचडीआर अपने आप काम करने लगता है। आपके पास 48 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन में तस्वीरें लेने का विकल्प भी है।

हमारा फैसला
रियलमी 6आई उन यूज़र्स को पसंद आएगा जो कम बजट में बढ़िया हार्डवेयर पाने की चाहत रखते हैं। इसमें आपको Realme 6 (रिव्यू) की हीलियो जी90टी प्रोसेसर, 4,300 एमएएच बैटरी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलेगी। लेकिन आपको चार्जर और कैमरा परफॉर्मेंस में समझौता करना पड़ेगा। कीमत को देखते हुए Realme 6i पैसा वसूल प्रोडक्ट लगता है। इस कीमत में कोई 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले स्मार्टफोन मार्केट में नहीं मौज़ूद है। अगर आपके लिए यह फीचर बहुत मायने नहीं रखता तो Poco M2 Pro (रिव्यू) एक अच्छा विकल्प है।

[ad_2]