Jis pal aapki mrityu ho- जिस पल आपकी मृत्यु हो..

जिस पल आपकी मृत्यु हो जाती है, उसी पल से आपकी पहचान एक “बॉडी” बन जाती है।
अरे
“बॉडी” लेकर आइये,
“बॉडी” को उठाइये,
“बॉडी” को सुलाइये
ऐसे शब्दो से आपको पूकारा जाता है, वे लोग भी आपको आपके नाम से नही पुकारते ,
जिन्हे प्रभावित करने के लिये आपने अपनी पूरी जिंदगी खर्च कर दी।

इसीलिए निर्मिती” को नही
निर्माता” को  प्रभावित करने के लिये जीवन जियो।

जीवन में आने वाली हर चूनौती को स्वीकार  करें।……
अपनी पसंद की चीजों के लिये खर्चा कीजिये।……
इतना हंसिये के पेट दर्द हो जाये।….

आप कितना भी बूरा नाचते हो ,
फिर भी नाचिये।……
उस खूशी को महसूस कीजिये।……
फोटोज् के लिये पागलों वाली पोज् दीजिये।……
बिलकुल छोटे बच्चे बन जाइये ।

क्योंकि मृत्यु जिंदगी का सबसे बड़ा लॉस नहीं है।
लॉस तो वो है
के जिंदा होकर भी आपके अंदर जिंदगी जीने की आस खत्म हो चुकी है।…..

हर पल को खूशी से जीने को ही जिंदगी कहते है।
“जिंदगी है छोटी,पर” हर पल में खुश हूँ “काम में खुश हूं,”आराम में खुश हूँ ,

“आज पनीर नहीं,” दाल में ही खुश हूं,
“आज गाड़ी नहीं,” पैदल ही खुश हूं,

“दोस्तों का साथ नहीं,” अकेला ही खुश हूं,
“आज कोई नाराज है,” उसके इस अंदाज से ही खुश हूं,

“जिस को देख नहीं सकता,” उसकी आवाज से ही खुश हूं,
“जिसको पा नहीं सकता,” उसको सोच कर ही खुश हूं,

“बीता हुआ कल जा चुका है,” उसकी मीठी याद में ही खुश हूं,
“आने वाले कल का पता नहीं,” इंतजार में ही खुश हूं,

“हंसता हुआ बीत रहा है पल,” आज में ही खुश हूं,
“जिंदगी है छोटी,” हर पल में खुश हूं,

अगर दिल को छुआ, तो जवाब देना,
वरना बिना जवाब के भी खुश हूं..!!
Be Happy Always

Bharosa khud par rakho toh-भरोसा खुद पर रखो तो

भरोसा खुद पर रखो तो
ताकत बन जाती है
और
दुसरो पर रखो तो कमजोरी
बन जाती है ।।
जिंदगी में दो चीज़े
कभी मत कीजिये
झूठे आदमी के साथ प्रेम
और
सच्चे आदमी के साथ गेम।।
दीपक बोलता नहीं उसका
प्रकाश परिचय देता है
ठीक उसी प्रकार
आप अपने बारे में कुछ न। बोले,
अच्छे कर्म करते रहे
वही आप के परिचय देंग

GOOD MORNING

Kadam aisa chalo ki nishaan- कदम ऐसा चलो कि निशान

“कदम ऐसा चलो,
           कि निशान बन जाये।
काम ऐसा करो,
          कि पहचान बन जाये।
यहाँ जिन्दगी तो,
          सभी जी लेते हैं,
मगर जिन्दगी जीओ तो ऐसी,
कि सबके लिए मिसाल बन जाये”|

Shabd sambhale boliye- शब्द संभाले बोलिए

“शब्द संभाले बोलिए, शब्द के हाथ न पावं!
“एक शब्द करे औषधि, एक शब्द करे घाव!

“शब्द सम्भाले बोलियेे, शब्द खीँचते ध्यान!
“शब्द मन घायल करेँ, शब्द बढाते मान!

“शब्द मुँह से छूट गया, शब्द न वापस आय..
“शब्द जो हो प्यार भरा, शब्द ही मन मेँ समाएँ!

“शब्द मेँ है भाव रंग का, शब्द है मान महान!
“शब्द जीवन रुप है, शब्द ही दुनिया जहान!

“शब्द ही कटुता रोप देँ, शब्द ही बैर हटाएं!
“शब्द जोङ देँ टूटे मन, शब्द ही प्यार बढाएं.

Ek doctor shayari ke mood me-एक डॉक्टर शायरी के मूड में था

एक डॉक्टर शायरी के मूड में था,
अब देखिये उसने दवाईयां कैसे
समझाया अपने मरीज को।

दिल बहला के मोहब्बत को न धमाल करें,
सीरप को अच्छी तरह हिला के इस्तेमाल करें।

दिल मेरा टुट गया उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक – एक गोली।

लौट आओ कि मोहब्बत का सुरूर चखे,
तमाम दवाईयां बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

दिल मेरा इश्क करने पर रजामंद रहेगा,
इतवार के दिन अस्पताल बंद रहेगा।

Zindagi ka ek aur varsh kam ho chala -जिन्दगी का एक ओर वर्ष कम हो चला

जिन्दगी का एक ओर वर्ष कम हो चला,
कुछ पुरानी यादें पीछे छोड़ चला..

कुछ ख्वाईशैं दिल मे रह जाती हैं..
कुछ बिन मांगे मिल जाती हैं ..

कुछ छोड़ कर चले गये..
कुछ नये जुड़ेंगे इस सफर मे ..

कुछ मुझसे बहुत खफा हैं..
कुछ मुझसे बहुत खुश हैं..

कुछ मुझे मिल के भूल गये..
कुछ मुझे आज भी याद करते हैं..

कुछ शायद अनजान हैं..
कुछ बहुत परेशान हैं..

कुछ को मेरा इंतजार हैं ..
कुछ का मुझे इंतजार है..

कुछ सही है
कुछ गलत भी है.
कोई गलती तो माफ कीजिये और
कुछ अच्छा लगे तो याद कीजिये।

Advance Happy New Year

Unki parwah mat karo jiska – उनकी परवाह मत करो जिनका

उनकी ‘परवाह’ मत करो,
जिनका ‘विश्वास’ “वक्त” के साथ बदल जाये..

‘परवाह’ सदा ‘उनकी’ करो;
जिनका ‘विश्वास’ आप पर “तब भी” रहे’ जब आप का “वक्त बदल” जाये…

Bete aur beti ke upar kahawat- बेटे और बेटी के ऊपर कहावत

बोये जाते हैं बेटे..
पर उग जाती हैं
बेटियाँ..

खाद पानी बेटों को..
पर लहराती हैं बेटियां.

स्कूल जाते हैं बेटे..
पर पढ़ जाती हैं
बेटियां..

मेहनत करते हैं बेटे..
पर अव्वल आती हैं
बेटियां..

रुलाते हैं जब खूब बेटे.
तब हंसाती हैं बेटियां.

नाम करें न करें बेटे..
पर नाम कमाती हैं
बेटियां..

जब दर्द देते हैं बेटे…
तब मरहम लगाती
हैं बेटियां..

छोड़ जाते हैं जब बेटे..
तो काम आती हैं
बेटियां..

आशा रहती है बेटों से.
पर पूर्ण करती हैं
बेटियां..

हजारों फरमाइश से
भरे हैं बेटे….
पर समय की नज़ाकत
को समझती बेटियां..
बेटी को चांद जैसा
मत बनाओ कि हर
कोई घूर घूर कर देखे..

लेकिन
———————–
बेटी को सूरज जैसा
बनाओ ताकि घूरने से
पहले सब की नजर झुक
जाये..
बेटे और बेटी के ऊपर कहावत

Dosti ka matlab ek pyaara sa -दोस्ती का मतलब एक प्यारा सा..

दोस्ती का मतलब १ प्यारा सा दिल जो कभी नफरत नहीं करता ,

…..
एक क्यूट स्माइल जो कभी फीकी नहीं पड़ती,

….
एक एहसास जो कभी दुख नहीं देता ,

…..
और एक रिश्ता जो कभी खत्म नहीं होता।